Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ा हादसा : स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, मचा हड़कंप, तलाश जारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsउत्तरप्रदेशदुर्घटना

बड़ा हादसा : स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, मचा हड़कंप, तलाश जारी 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/07/09 at 4:26 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

बड़ा हादसा : स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, मचा हड़कंप, तलाश जारी 

 

- Advertisement -
Ad image

अयोध्या। अयोध्या में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में स्नान करते समय डूब गए। सभी की खोजबीन में पुलिस और पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छह लोगों को पानी से निकाला गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। अन्य छह की तलाश की जा रही है। सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

 

हादसा गुप्तार घाट पर हुआ है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था। सरयू में डूबे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों की टीम बचाव कार्य में लगी है। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ को भी बुलाने की बात कही जा रही है। घाट किनारे बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं। फिलहाल बहे लोगों में से किसी के बारे में पता नहीं चल सका है।

 

बताया जा रहा है कि परिवार के 15 लोग स्नान कर रहे थे। इसमें से तीन तैरकर बच गए हैं। बचे लोगों की हालत भी बदहवास की तरह है। एसएसपी सर्वेश पांडेय खुद नाव पर बैठकर मौके का मुआयना कर रहे हैं। पानी से निकाले गए जिन छह लोगों को निकाला गया है उनमें तीन की हालत बेहद गंभीर है। सभी को एम्बुलें से अस्पताल भेजा गया है।

TAGGED: # latest news, accident news, BIG BREAKING, GRAND NEWS, Up news, बिग न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ये बैंक अब हर घर पहुंचा रहा राशन, ये किराना सामान मिलेगा, देखें लिस्ट
Next Article EXCLUSIVE : देश के लिए विकट परिस्थितियां लाएगा अगस्त-सितम्बर..! दावा कितना सच्चा, प्रधानमंत्री मोदी की क्या है इस पर स्ट्रेटजी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : ग्रीन आर्मी शीतला बाजार में इन्हे बांटेगा निःशुल्क झोला 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG ACCIDENT NEWS : दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 
कोंडागांव छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Khabre jara hatke: हिमाचल के शिलाई में दो सगे भाइयों ने एक महिला से रचाई शादी, हाटी जनजाति की परंपरा फिर चर्चा में 
Grand News VIRAL VIDEO देश July 20, 2025
Crime News: लूट-हत्या के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Flipkart और कोरियर कंपनी के 6 कर्मचारी गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?