Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NEW LAW : धर्म छिपाकर शादी करना गुनाह, यूपी के बाद इस प्रदेश में लागू होगा कानून, सीएम ने कहा कानून सभी के लिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALक्राइम

NEW LAW : धर्म छिपाकर शादी करना गुनाह, यूपी के बाद इस प्रदेश में लागू होगा कानून, सीएम ने कहा कानून सभी के लिए

Desk
Last updated: 2021/07/11 at 12:46 PM
Desk
Share
3 Min Read
धर्म छिपाकर शादी करना गुनाह
धर्म छिपाकर शादी करना गुनाह
SHARE
धर्म छिपाकर शादी करना गुनाह
धर्म छिपाकर शादी करना गुनाह

भाजपा शासित असम में भी अब लव जिहाद जैसा कानून लाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह कानून ऐसे लोगों पर नजर रखेगा, जो अपना धर्म छिपाकर लड़कियों से शादी करते हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि ये लव जिहाद कानून नहीं कहलाएगा और ये हिंदू और मुस्लिम, दोनों पर लागू होगा।

Contents
कानून सभी के लिए समानस्वदेशी आस्था और संस्कृति विभाग बनाया जाएगाआदिवासियों को सपोर्ट करेगी सरकारछत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में कानूनयह है सबसे ज्यादा जरूरी

कानून सभी के लिए समान

हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “इस कानून के आने के बाद हिंदू पुरुष भी अपनी जानकारी छिपाकर किसी हिंदू महिला से शादी नहीं कर सकेगा। हम इस कानून के लिए लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। हमारा मानना है कि हिंदू भी छल से शादी नहीं कर सकता। जब मुस्लिम धोखे से हिंदू महिला से शादी करता है, तो वही लव जिहाद नहीं है। मेरे लिए तो वो भी जिहाद है, जब कोई हिंदू ऐसा करता है। ये कानून धोखा करके शादी करने वालों को रोकेगा।”

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हमने अपने घोषणा पत्र में इसका वादा किया था। उन्होंने कहा कि पहले हम गो रक्षा कानून लाएंगे। उसके बाद दो बच्चों का कानून लागू करेंगे, फिर हम ये कानून लाएंगे।

- Advertisement -

स्वदेशी आस्था और संस्कृति विभाग बनाया जाएगा

शादी के संबंध में कानून लाने के साथ-साथ असम सरकार स्वदेशी आस्था और संस्कृति विभाग भी बनाएगी। इसका फोकस उन इलाकों में होगा, जहां मुस्लिम अप्रवासियों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस विभाग के जरिए सभी आस्थाओं को मानने वालों को फायदा होगा।

- Advertisement -

आदिवासियों को सपोर्ट करेगी सरकार

उन्होंने कहा- हमारी आदिवासी जनता की अपनी भाषा और मान्यताएं हैं। लेकिन, अब तक की सरकारों ने उनकी संस्कृति को बचाने के लिए फाइनेंशियल मदद नहीं की। हमने उनकी संस्कृति को बचाने के लिए उन्हें सपोर्ट करने का फैसला लिया है। सरकार ने इसके तहत बोडो, टी ट्राइब, मोरन, मोटोक, राभा और मिशिन समुदायों की पहचान की है।

छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में कानून

अभी 10 राज्यों में जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून हैं। पहले तमिलनाडु में भी था, लेकिन 2003 में इसे निरस्त कर दिया गया। फिलहाल उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसके लिए कानून हैं। इनमें हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान में 5 साल तक कैद की सजा का प्रावधान है।

यह है सबसे ज्यादा जरूरी

एससी-एसटी और नाबालिग के मामले में ये सजा 7 साल की है। उत्तर प्रदेश में भी इसके लिए कानून बन चुका है। इसका अध्यादेश पिछले महीने ही कैबिनेट में पास हुआ है। इस कानून में जबरन धर्म परिवर्तन करने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

TAGGED: Aasam, कानून लाया जाएगा, मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, लव जिहाद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मानसून की सुस्ती आज से हो सकती है दूर Weather News : मानसून की सुस्ती आज से हो सकती है दूर, प्रदेशभर में झमाझम बारिश की संभावना, वज्रपात से रहना होगा सावधान
Next Article असम राइफल्स में पदस्थ जवान ने, कांग्रेस विधायक के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी BREAKING NEWS : असम राइफल्स में पदस्थ जवान ने, कांग्रेस विधायक के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG
CG: आज़ादी के 77 साल बाद भी बिलासपुर का पताईडीह गांव सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
Exclusive छत्तीसगढ़ देश रायपुर June 7, 2025
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?