Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : मुख्यमंत्री ने पॉवर कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती के दिये निर्देश, राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में होगी इतने पदों पर भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकार

BIG NEWS : मुख्यमंत्री ने पॉवर कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती के दिये निर्देश, राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में होगी इतने पदों पर भर्ती

GrandNews
Last updated: 2021/07/15 at 8:23 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE
 मुख्यमंत्री ने पॉवर कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती के दिये निर्देश, राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में होगी इतने पदों पर भर्ती
मुख्यमंत्री ने पॉवर कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती के दिये निर्देश, राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में होगी इतने पदों पर भर्ती

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर से लेकर मैदानी स्तर पर काम करने वाले लाइन अटेंडेंट के पद हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियुक्ति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पॉवर कंपनी में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एकमुश्त भर्ती के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 15 वीं बैठक, मक्का और गन्ना से एथेनॉल प्लांट के पूंजी निवेश के प्रस्तावों को दी जाए जल्द से जल्द स्वीकृति

- Advertisement -
Ad image

ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव और पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि राज्य बनने के बाद प्रदेश में विद्युत उत्पादन से लेकर उपभोक्ताओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। विद्युत उत्पादन क्षमता 1360 मेगावाट से बढ़कर 3224 मेगावाट हो गई है। राज्य बनने के समय 18.91 लाख उपभोक्ता थे, वह बढ़कर 56 लाख हो गई है। इस लिहाज से गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये मैदानी अमले में रिक्त पदों की भर्ती आवश्यक है।

- Advertisement -

Also Read : जेईई मेन चौथे सेशन की परीक्षा की , केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संशोधित तिथि की घोषणा, जानिए इस खबर से

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर वितरण, पारेषण और जनरेशन कंपनी में लगभग 2583 पदों पर भर्ती की जानी है। यह पद उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाएं देने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये पद मैदानी कार्यालयों में भरे जाएंगे। इनमें जूनियर इंजीनियर के 340 पद, डाटा एंट्री आपरेटर के 610 एवं परिचारक लाइन (प्रशिक्षु) के 1500 भरे जाएंगे। साथ ही पॉवर कंपनी के औषधालय में रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इन पदों पर भर्ती के निर्देश दिये हैं, जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किये जाएंगे। गौरतलब है कि पॉवर कंपनी में काफी संख्या में जूनियर इंजीनियरों का प्रमोशन करके असिस्टेंट इंजीनियर बनाया है, जिसके पश्चात् जूनियर इंजीनियर के पद रिक्त हैं। इन पदों पर नई नियुक्ति की जाएगी। साथ ही निचले मैदानी स्तर पर बड़े पैमाने पर लाइन स्टाफ की नियमित भर्ती की जाएगी। इनमें 950 पद तृतीय श्रेणी के तथा 1549 पद चतुर्थ श्रेणी के हैं। इस तरह कुल 2583 पदों पर भर्ती के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read : छत्तीसगढ़ चेम्बर द्वारा उद्योग चेम्बर का गठन, इन नामों को मिली ज़िम्मेदारी, अध्यक्ष पारवानी ने दी बधाई

TAGGED: # latest news, #government jobs, #power company, #recruitment, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ कोविड पॉजिटिव पाया गया, रिषभ पंत के बाद साहा भी आइसोलेट किए गए
Next Article BIG BREAKING : लम्बे इंतिजार के बाद आखिरकार कांग्रेस नेताओं को मिली निगम मंडलों में ज़िम्मेदारियां, सूची जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?