Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर, होगी नई शुरुआत, चुने जाएंगे स्कूल और कॉलेज, पढ़िए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़देश

BIG NEWS : स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर, होगी नई शुरुआत, चुने जाएंगे स्कूल और कॉलेज, पढ़िए

Desk
Last updated: 2021/07/29 at 5:38 PM
Desk
Share
3 Min Read
स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर, होगी नई शुरुआत
स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर, होगी नई शुरुआत
SHARE
स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर, होगी नई शुरुआत
स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर, होगी नई शुरुआत

भारत सरकार देश के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ 2022 के उपलक्ष्य में विकास को जनआंदोलन से जोड़ते हुए नए भारत/75 की अवधारणा के साथ जन-जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। जागरूकता अभियान में सभी राज्यों के 75 स्कूलों और 75 कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के सभी विभाग और मंत्रालय भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

Contents
Read More : जय—बीरू, गब्बर—​कालिया; सदन में गूंजे ठहाके, क्या है पूरा मामला पढ़िएRead More : देवर पर आया भाभी का दिल, तो पति ने किया ऐसा, हैरान कर देगा मामलाRead More : राजधानी में कबीर नगर वॉटर टैंक ब्लास्ट, एक ही पल में भरभराकर गिरी सालों पुरानी पानी टंकी, देखिए

Read More : जय—बीरू, गब्बर—​कालिया; सदन में गूंजे ठहाके, क्या है पूरा मामला पढ़िए

इसी तारतम्य में प्रथम चरण के जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। प्रथम चरण में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त से राज्य के 25 आरआरसी और विद्यालयों में केन्द्रीय स्वास्थ सचिव द्वारा एचआईवी, टीबी और रक्तदान जागरूकता गतिविधयों का शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण का यह अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता महाविद्यालयों और विद्यालयों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

Read More : देवर पर आया भाभी का दिल, तो पति ने किया ऐसा, हैरान कर देगा मामला

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राज्य के उच्च प्राथमिकता वाले जिले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा में न्यू इंडिया /75 जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए अगस्त तक दुर्ग और बेमेतरा जिले को चिन्हित किया गया है।

- Advertisement -

बैठक में बताया गया कि जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं और किशोरों में एचआईवी, टीबी और रक्त दान के संबंध में जागरूकता को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एचआईबी की रोकथाम और उससे पीड़ित लोगों के प्रति भेद-भाव को कम करने का प्रयास और स्वेच्छिक रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। लोगों को इलाज कहां और कैसे कराना है इसकी जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -

Read More : राजधानी में कबीर नगर वॉटर टैंक ब्लास्ट, एक ही पल में भरभराकर गिरी सालों पुरानी पानी टंकी, देखिए

स्कूल और कॉलेजों में कोविड की स्थिति को देखते हुए भौतिक या ऑनलाइन माध्यम से गतिविधियों का आयोजन होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति भी गठित की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक अध्यक्ष, अतिरिक्त परियोजना संचालक उपाध्यक्ष और एडी यूथ संयोजक हैं।

बैठक में स्कूल शिक्षा, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, समाज कल्याण और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के नोडल अधिकारी, दुर्ग और बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,एचआईवी/टीबी के जिला नोडल अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी सहित तकनीकी विश्वविद्यालय और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर कहा PM MODI LIVE : राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले नवाचार युवाओं को भाया
Next Article GARIABAND BIG BREAKING : गणेशोत्सव को लेकर दिशा निर्देश जारी, अब इतनी होगी मूर्ति की ऊंचाई, स्थापना और विसर्जन में नहीं होंगे भीड़ जुटाने वाले आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?