Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, भूस्खलन से टूटे कई घर, इलाके में दहशत का माहौल, देखें तस्वीरें 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, भूस्खलन से टूटे कई घर, इलाके में दहशत का माहौल, देखें तस्वीरें 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/08/02 at 6:50 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

सरगुजा। देशभर के कई इलाकों में इन दिनों मूसलाधार बारिश ने कहर मचा रखा है। जगह-जगह से मानसूनी आफत की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। बेहिसाब बरसात ने देश के कई राज्यों में कोहराम मचा दिया है। कई जगहों से ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आ रहीं हैं कि होश उड़ जाएं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में भूस्खलन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने इलाके को दहशत में डाल दिया है।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भूस्खलन

दरअसल, ये तस्वीरें छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की हैं। जहां से भूस्खलन की खबरें हैं। इस भूस्खलन में तीन घर तबाह हो गए हैं। भूस्खलन की वजह से मैनपाट के उल्टापानी क्षेत्र में दरारें पड़ी हैं। दरार की वजह से कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन के कारण मैनपाट क्षेत्र के खेतों में 100 मीटर से भी ज्यादा की दरारें पड़ी हैं, जिसे देखकर इलाका सहमा हुआ है। इसके पहले भी पिछले साल बारिश में भूस्खलन से सड़क जाम हुआ था। बावजूद इसके जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा सबके सामने है।

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने इस भूस्खलन को लेकर कहा कि भूस्खलन का कारण अत्यधिक बारिश, जंगलों की कटाई और मैनपाट क्षेत्र में मौजूद खदान हैं, जिससे इलाके में दलदली क्षेत्र एक बड़ा आकार लेता जा रहा है, जिससे भूस्खलन जैसी स्थिति निर्मित हो रही है। इन सबके बीच कारण चाहे जो भी हो जल्द ही मैनपाट के वातावरण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भूस्खलन आगे आने वाले समय में विकराल रूप ले सकता है।

इन दिनों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर, झारखंड, ओडिशा और बंगाल तक, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने कहर मचाया हुआ है। ज़बरदस्त आर्थिक नुकसान के अलावा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। चंबा के तिस्सा में देखते ही देखते बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने लगीं। सिरमौर से लेकर मंडी और लाहौल स्पीति तक, हाल बेहाल है। बंगाल का हाल भी भयानक है।

 

 

TAGGED: CG BIG NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हथेली की रेखाएं और पर्वत हों ऐसे, तो पक्‍का मिलती है गवर्नमेंट जॉब
Next Article इंसान बना हैवान : जहरीली इंजेक्शन देकर मारे गए 300 कुत्ते, बेरहमी से एक साथ गड्ढे में दफनाया इंसान बना हैवान : जहरीली इंजेक्शन देकर मारे गए 300 कुत्ते, बेरहमी से एक साथ गड्ढे में दफनाया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?