Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यह कैसी प्रथा, यहां बेटी के विवाह में उपहार के तौर पर दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

यह कैसी प्रथा, यहां बेटी के विवाह में उपहार के तौर पर दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/08/13 at 12:53 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

महासमुंद।

 मुख्यालय के नजदीकी नगर पंचायत तुमगांव का सपेरा डेरा। संवरा जनजाति के लोगों की मुख्य आजीविका सांपों पर निर्भर है। सपेरा डेरा के निवासी सांपों को अपना परिवार मानते हैं। इस बस्ती में रहने वालों के लिए सांप केवल आय का जरिया नहीं है। संवरा जनजाति के लोगों में सांपों को सुरक्षित रखने के कड़े नियम भी हैं। अगर सांप की मौत होती है तो पूरे परिवार के सदस्य मुंडन कराते हैं और कुनबे के लोगों को भोज भी कराते हैं।

शादी में वर पक्ष को 21 जहरीले सांप भेंट करते हैं। इनमें गहुंआ और डोमी जरूरी होता है। दूध-मुंहे बच्चे भी इन जहरीले सांपों से ऐसे घुले-मि‍ले हैं। मानो सांपों के प्रति इनके मन में कोई भय न हो। इनके घर में जन्म लेने वाले बच्चे बचपन से ही सांपों के साथ पलते बढ़ते हैं और आगे चलकर अपने पारिवारिक पेशे को आगे लेकर जाते हैं। दरअसल, इनकी पूरी आजीविका सांपों पर निर्भर रहती है। इसलिए संवरा जनजाति के लोग इन्हें सदस्य ही मानते हैं।

संवरा जनजाति के लोग विवाह में बेटी विदा करने के साथ वर पक्ष को 21 जहरीले सांप भी उपहार स्वरूप भेंट करते हैं। जनजाति परिवार के बुजुर्ग कृष्णा नेताम ने बताया कि पूर्वजों द्वारा बनाई गई इस परंपरा को वे आज भी निभा रहे हैं। विवाह के लिए सांप का उपहार आवश्यक है। कृष्णा के अनुसार यह परंपरा बुजुर्गो के जमाने से चली आ रही है, जिसे वे आज भी वे निभा रहे है। उन्होंने बताया कि 21 सांपों में दो प्रमुख प्रजाति के सांप गहुंआ और डोमी दिया जाना भी आवश्यक है।

वर पक्ष को भेंट में मिलने वाले सांपों को नव दंपति अपनी रोजी रोटी का जरिया बनाते हैं। लोगों को सांप दिखाकर होने वाली आय से परिवार का भरण पोषण करते है। इस जमापूंजी से होने वाली आय से उनके परि‍वार को दो वक्त की रोटी मिलती है। दहेज में मिले कुछ सांपों को दिखाने के लिए अपने पास रखा जाता है और अन्य को परिवार के लोगों को भी बांटा जाता है।

सपेरे जनजाति के परिवार के लोगों ने बताया कि जब तक वधु पक्ष भेंट में देने के लिए सांप की व्यवस्था नहीं कर लेते, तब तक उनका विवाह नहीं होता। इसकी वजह से विवाह एक से दो साल तक के लिए टल जाता है। कृष्णा बताते हैं कि उनके पुत्र कैलाश के विवाह के लिए वधु पक्ष को सांप नहीं मिलने की वजह से करीब दो साल प्रतीक्षा करनी पड़ी।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News, Raipur Crime News In Hindi, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राजधानी सहित प्रदेश भर में ATM से चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article UBI Recruitment 2021 UBI Recruitment 2021: यूनियन बैंक में भर्ती के लिए खुले रास्ते, अच्छी सैलरी के ​साथ होगी कैरियर की शुरुआत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : नहर किनारे युवक की लाश मिलने से मच हड़कंप, सदमें में परिजन
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 22, 2025
CG Crime : छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 22, 2025
IPL 2025 MI Vs DC : मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में बनाई जगह, DC को 59 रनों से हराया
Cricket खेल May 22, 2025
Raipur Crime : मैट्रिमोनियल जाल में फंसे AIIMS रायपुर के डॉक्टर: शादी का वादा, अस्पताल का सपना और 46 लाख की ठगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?