रायपुर। शहर अलग-अलग इलाकों से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उन सभी इलाको को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। इन्ही इलाके में से एक राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कोड़ोबोड़ो बस्ती है। जहां 1 कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन द्वारा पूरे 1 किलोमीटर के दायरे को 14 दिनों के लिए सील किया गया है। जिसकी वजह से वहा के रहवासियों को मुलभुत सुविधा के लिए परिशानियों का सामना करना पढ़ रहा है।
वार्ड पार्षद सहित जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा कुछ व्यवस्था की गई थी। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं, दूध सब्जी समेत कुछ इमरजेंसी सेवाओं की अनुमति है। लेकिन यहां के रहवासियों का कहना है कि अवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते उन्हें खासा दिक्कत हो रही है। वहीं नगर निगम अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य का कहना है सभी जोनों में पूर्ण व्यवस्था और इंतज़ामात किए गए हैं। इस प्रकार की कही से कोई बात या शिकायत सामने आती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा।
गाैरतलब है कि प्रिय दर्शनी कॉलोनी स्थित बस्ती के एक महिला के कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि होने के बाद रातोंरात बस्ती को 14 दिनों के लिए सम्पूर्ण लाॅकडाउन कर दिया है। इस बस्ती काे पूरी तरह सील कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। एम्बुलेंस और कुछ सेवाएं छोड़कर अन्य आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वहीं मूलभूत सुविधाएं के अभाव में यहां के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।