Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

GrandNews
Last updated: 2021/08/21 at 11:04 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

 

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किए। बता दें कि, 5 जनवरी 1932 को यूपी के अतरौली में कल्याण सिंह का जन्म हुआ था।

- Advertisement -
Ad image

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं निशब्द हूं’

- Advertisement -

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा ‘उनके निधन से मैं निशब्द हूं। कल्याण सिंह राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान। उत्तर प्रदेश के विकास में वह अमिट छाप छोड़ गए हैं। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात की ओर संवेदनाएं प्रकट की। ओम् शांति।’ अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के सांस्कृतिक उत्थान में कल्याण सिंह के योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व किया करते थे।’ अपने तीसरे ट्वीट में पीएम ने कहा, ‘कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए।’

- Advertisement -

संजय गांधी PGI में ली अंतिम सांस
संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा शनिवार रात जारी बयान में बताया गया कि कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया जिससे शनिवार शाम उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि वयोवृद्ध नेता सिंह को पिछली 4 जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में चल रहा था।

शाह, गडकरी और ठाकुर ने जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दुखी की बात है कि आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं रहे। वे राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे। वे हमेशा दबे-कुचले और पिछड़ों की आवाज़ उठाते रहे हैं। कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से एक युग का अंत हुआ है। लंबे समय से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। लेकिन वो हमें छोड़ के चले गए हैं उनके निधन पर मैं बीजेपी और सरकार की तरफ से गहरा शोक प्रकट करता हूं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।’

राजनाथ ने कहा, ‘मैंने अपना बड़ा भाई खोया है’
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।’ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा कि ‘कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’

कलराज और गहलोत ने जताया गहरा शोक
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे। राज्यपाल मिश्र ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन राजनीति के एक युग का अवसान है। मिश्र ने उन्हें याद करते हुए कहा कि राजनीति की वह बड़ी शख्सियत ही नहीं थे बल्कि वह ऐसे जननेता थे जिन्हें जनता मन से प्यार करती थी। वहीं, मुख्यमंत्री गहलोत ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

TAGGED: # latest news, #उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, #राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह, GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर BIG BREAKING : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
Next Article Facebook Loan: बिजनेस बढ़ाने के लिए छोटे कारोबारी ले सकेंगे 50 लाख रुपये तक का लोन, फेसबुक ने शुरू की स्कीम Facebook Loan: बिजनेस बढ़ाने के लिए छोटे कारोबारी ले सकेंगे 50 लाख रुपये तक का लोन, फेसबुक ने शुरू की स्कीम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?