Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: JANMASHTAMI : जिस जयंती योग में भगवान ने लिया था जन्म, इस बार जन्माष्टमी पर फिर बन रहा संयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsधर्म

JANMASHTAMI : जिस जयंती योग में भगवान ने लिया था जन्म, इस बार जन्माष्टमी पर फिर बन रहा संयोग

GrandNews
Last updated: 2021/08/29 at 3:39 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
JANMASHTAMI
JANMASHTAMI
SHARE

भगवान श्रीकृष्ण ने भादौ माह में ही रोहिणी नक्षत्र के वृष लग्न में जन्म लिया था। 30 अगस्त को रोहणी नक्षत्र व हर्षण योग रहेगा। देश भर के सभी कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी विशेष धूमधाम के साथ मनाई जाती है. जन्माष्टमी के दिन अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र एक साथ पड़ रहे हैं, इसे जयंती योग मानते हैं। द्वापरयुग में जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, तब भी जयंती योग पड़ा था।

Contents
श्रीकृष्ण की आराधना का महत्वअष्टमी तिथि 30 अगस्त कोपूजा का शुभ मुहूर्तजयंती योग मानते हैंराशि अनुसार भोग
श्रीकृष्ण की आराधना का महत्व

जिस तरह से श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति होती है, उसी तरह से भाद्रपद मास में श्रीकृष्ण की आराधना का महत्व है। कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्त गण पूरा दिन उपवास करते हैं. रात के 12 बजे तक भगवान श्री कृष्ण जी का जागरण, भजन, पूजन-अर्चना करते हैं। इस वर्ष  भगवान श्रीकृष्ण का 5247वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

मथुरा के ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का अवतरण 3228 ईसवी वर्ष पूर्व हुआ था। 3102 ईसवी वर्ष पूर्व कान्हा ने इस लोक को छोड़ भी दिया। विक्रम संवत के अनुसार, कलयुग में उनकी आयु 2078 वर्ष हो चुकी है। अर्थात भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी लोक पर 125 साल, छह महीने और छह दिन तक रहे। उसके बाद स्वधाम चले गए।

- Advertisement -
अष्टमी तिथि 30 अगस्त को

पंचांग के अनुसार, भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 29 अगस्त को रविवार को रात 11 बजकर 25 मिनट पर होगा। अष्टमी तिथि 30 अगस्त को रात में 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इस हिसाब से व्रत के लिए उदया तिथि को मानते हुए 30 अगस्त को जन्माष्टमी होगी।

- Advertisement -
पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात को 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। भादो माह में ही भगवान श्रीकृष्ण ने रोहिणी नक्षत्र के वृष लग्न में जन्म लिया था। 30 अगस्त को रोहणी नक्षत्र व हर्षण योग रहेगा। देश भर के सभी कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी विशेष धूमधाम के साथ मनाई जाती है।

जयंती योग मानते हैं

जन्माष्टमी के दिन अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र एक साथ पड़ रहे हैं, इसे जयंती योग मानते हैं और इसलिए ये संयोग और बेहतर है। द्वापरयुग में जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, तब भी जयंती योग पड़ा था। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार भगवान कृष्ण को भोग लगाने से कान्हा की कृपा बनी रहती है।

राशि अनुसार भोग

मेष- इस दिन गाय को मीठी वस्तुएं खिलाकर श्रीकृष्ण भगवान का पूजन करें।

वृष- इस राशि वाले लोग दूध व दही से श्रीकृष्णजी का भोग लगाएं. रसगुल्ले का भोग भी चढ़ाएं।

मिथुन- गाय को हरी घास या पालक खिलाएं और मिश्री का भोग लगाकर श्रीकृष्णजी का पूजन करें.

कर्क- जन्म अष्टमी के दिन माखन मिश्री मिलाकर लड्डू गोपाल को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण करें।

सिंह- जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण भगवान को पंच मेवा का भोग लगाकर पूजन करें। बेल का फल भी अर्पित कर सकते हैं।

कन्या- इस राशि के लोग केसर मिश्रित दूध का भोग लगाकर श्रीकृष्णजी को अर्पित करें और गाय को रोटी खिलाएं।

तुला- भगवान श्रीकृष्ण को फलों का भोग लगाकर पूजन करें.और कलाकंद मिठाई का भोग लगाएं।

वृश्चिक- इस राशि के लोग मिश्री और  मावा भरकर गाय को खिलाएं और केसरिया चावलों का भगवान को भोग लगाएं।

धनु- जन्माष्टमी के दिन बादाम के  हलवे से केसर मिलाकर  वासुदेव को भोग लगाकर पूजन करेंं।

मकर- खसकस के दानों से मिलाकर धनियाब की पंजीरी श्री कृष्णजी का भोग लगाकर पूजन व अर्चना करें।

कुंभ- कृष्ण जी के पास गुलाब की धूप जलाएं। बर्फी का भोग चढ़ाएं।

मीन- मीन राशि वाले प्रभु श्रीकृष्ण को जलेबी या केले का भोग लगाएं, हर समस्या दूर हो जाएगी।

TAGGED: JANMASHTAMI, जयंती योग, भगवान श्रीकृष्ण, रोहिणी नक्षत्र, वृष लग्न में जन्म, श्रीकृष्ण की आराधन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अब राज्य बदलने पर गाड़ी का पंजीकरण कराने का टेंशन खत्म, नया नियम 15 सितंबर से लागू अब राज्य बदलने पर गाड़ी का पंजीकरण कराने का टेंशन खत्म, नया नियम 15 सितंबर से लागू
Next Article PAINFUL : राजधानी में आधी रात दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौके पर मौत, बमुश्किल निकले शव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?