रायपुर। पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के OSD रहे आर के कश्यप और सर्वेयर राणा प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर रतनजोत प्लांटेशन मामले में 1 करोड़ रुपए घोटाले के आरोप हैं। वहीं अन्य आरोपी आर आर सिंह की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बता दें कि साल 2009 में लुंड्रा थाने में कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुए मामले में यह गिरफ्तारी हुई है। शिकायतकर्ता अमरनाथ पांडे की शिकायत के बाद इन अधिकारियों पर FIR दर्ज की गई थी।
बृजमोहन अग्रवाल के OSD रहे आर के कश्यप और सर्वेयर राणा प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। अम्बिकापुर पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है।
Advertisements
Advertisements