कोरबा। जिले में लोनर हाथी ने आतंक मचाया है। हाथी ने घर में सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। हाथियों के दल के आतंक के कारण दहशत का माहौल है। यह घटना पसान वन मंडल की है, जहां घर में सो रहे परिवार पर गजराज ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पसान वन मंडल क्षेत्र में यह घटना घटित हुई है लेकिन वन विभाग सतर्क रहने के लिए कोई मुनादी नहीं करवा रहा है।
Advertisements
Advertisements