Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सफलता की कहानी : बांस के कलात्मक गहने बनाकर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ExclusiveGrand Newsछत्तीसगढ़

सफलता की कहानी : बांस के कलात्मक गहने बनाकर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/09 at 1:53 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

धमतर। पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी के संकट के दौर से गुजर रहा है। लॉकडाउन की वजह से लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ा है, वहीं स्वसहायता समूहों की महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड के जबर्रा और धमतरी विकासखण्ड के ग्राम छाती की स्वसहायता समूहों की महिलाएं इन दिनों बांस से आकर्षक व कलात्मक गहने तैयार कर रही हैं। इसके लिए महिलाओं को अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ता। महिलाओं द्वारा आसानी से अपने गांव, बाड़ी के बांस और परम्परागत औजार का उपयोग कर बांस के हस्तनिर्मित गहने बनाएं जा रहे हैं जिसमें झुमके, टॉप्स, चूड़ी, हार आदि शामिल हैं। बैम्बू क्राफ्ट के तहत निर्मित इन आकर्षक गहनों की मांग भी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है।

- Advertisement -

धमतरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर महिलाओं को बांस से गहने तैयार करने का प्रशिक्षण आर्य प्रेरणा समिति के माध्यम से दिया जा रहा है, साथ ही संस्था द्वारा गहनों की मार्केटिंग और प्रबंधन में भी महिलाओं का सहयोग किया जा रहा है। बांस से बने गहनों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों से किया जा रहा है जिसका बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बांस से हस्तनिर्मित, इको फ्रेंडली स्वदेशी राखी बनाने की भी योजना पर समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है। संस्था समन्वयक श्री मोहित आर्य ने बताया कि जल्दी इस प्रोडक्ट को मार्केट में पूरी तैयारी के साथ लांच किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article क्वारेंटाइन सेंटर में समय पर मिल रहा नाश्ता और भोजन ,गरीबों के प्रति संवेदनशीलता पर श्रमिकों ने सरकार को दिया धन्यवाद
Next Article “मोर दुःख पीरा ल सुने हस, मोरे बेटा बरोबर लागत हस” , पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Jyoti Malhotra Youtuber : I LOVE YOU… खुफिया कोड? यूट्यूबर ज्योति की डायरी से खुले चौंकाने वाले राज, जासूसी मामले में नए खुलासे 
देश May 21, 2025
CG NEWS : सर्वे सूची में जितने भी हितग्राहियों का नाम है सभी को मिलेगा पीएम आवास – मुख्यमंत्री साय
Grand News May 21, 2025
CG NEWS : विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को शहद के फायदे के बारे में दी गई जानकारियां 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 21, 2025
CG NEWS:सुशासन तिहार में खालेबेन्दी के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?