Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : राहुल-प्रियंका और CM बघेल समेत ये लोग जायेंगे लखीमपुर खीरी, योगी सरकार ने दी अनुमति 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

BREAKING NEWS : राहुल-प्रियंका और CM बघेल समेत ये लोग जायेंगे लखीमपुर खीरी, योगी सरकार ने दी अनुमति 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/06 at 8:39 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BREAKING NEWS : राहुल-प्रियंका और CM बघेल समेत ये लोग जायेंगे लखीमपुर खीरी, योगी सरकार ने दी अनुमति 
BREAKING NEWS : राहुल-प्रियंका और CM बघेल समेत ये लोग जायेंगे लखीमपुर खीरी, योगी सरकार ने दी अनुमति 
SHARE
BREAKING NEWS : राहुल-प्रियंका और CM बघेल समेत ये लोग जायेंगे लखीमपुर खीरी, योगी सरकार ने दी अनुमति 
 

 

लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा मामला लगता है अभी और गरमाएगा। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी अभी पुलिस कस्टडी में हैं। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बुधवार को साढ़े बारह बजे लखनऊ आएंगे। सूत्रों के अनुसार, वह अमौसी एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर जाएंगे। पार्टी मुख्यालय पर भी उनके जाने की संभावना है। हालांकि, पार्टी की ओर से कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस ने योगी सरकार से राहुल गांधी के लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मांगी थी, पर पहले तो यूपी सरकार ने अनुमति देने से साफ—साफ इनकार कर दिया है। लेकिन अब योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका को तीन अन्य लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के अनुमति दे दी है।

- Advertisement -
Ad image

 

 

5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा लखीमपुर खीरी :-

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखीमपुर खीरी दौरा के लिए आएगा। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि यूपी और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक नेताओं को अनुमति दी गई थी तो उसी भावना से कांग्रेस को अनुमति दी जानी चाहिए।

 

इन लोगों को मिली अनुमती 

 

सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर 12:30 बजे राहुल गांधी लखनऊ पंहुचेंगे। फिर वो, प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर और पीड़ित किसानों से मिलने लखीमपुर जाएंगे। राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल भी लखीमपुर जाएंगे। हालांकि, राहुल गांधी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी दौरा की अनुमति से इन्कार कर दिया गया है। वजह बताई गई है कि 3 अक्टूबर की घटना के बाद क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। वहीँ यूपी सरकार के गृह विभाग ने अनुमति देने की पुष्टि की है।

 

इंटरनेट सेवाएं बंद :-

 

राहुल गांधी को रोकने के लिए शासन और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लखनऊ से लेकर सीतापुर लखीमपुर तक हाई अलर्ट है। लखनऊ में धारा 144 की अवधि 8 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। सीतापुर, बहराइच और लखीमपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

 

प्रियंका ने पीएम से पूछा सवाल :-

 

एक दिन से ज्यादा हिरासत में रखे जाने पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने मंगलवार ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछा, “नरेंद्र मोदी सर, आपकी सरकार ने मुझे बिना किसी आदेश और प्राथमिकी के पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। लेकिन किसानों को कुचलने वाले को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।”

 

 

11 पर शांतिभंग और पाबंद की कार्रवाई :-

 

प्रियंका गांधी समेत 11 लोगों पर शांतिभंग और पाबंद की कार्रवाई की गई है। हरगांव थाने में एसओ बृजेश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह, पीएस संदीप, पीए राजकुमार, दिल्ली के नरेंद्र शेखावत, राजस्थान के धीरज गुर्जर, योगेंद्र, अमित, दिल्ली के हरिकांत के खिलाफ कार्रवाई की है। फिलहाल जिस पीएसी गेस्ट हाउस में प्रियंका को रखा गया था, उसे ही पुलिस ने अस्थायी जेल घोषित किया गया है।

 

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG NEWS : कवर्धा में कफ्र्यू् के बावजूद नहीं संभल रहे हालात, कवर्धा सहित इन जिलों में इंटरनेट बंद
Next Article CG BREAKING : क्रिकेट में OUT होने से हुआ था विवाद, चिढ़कर की थी फायरिंग, अब आरोपी कारोबारी गिरफ्तार  INTERESTING NEWS : कोरोना से कोमा में थी प्रेग्नेंट महिला, इसी दौरान स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हुए हैरान 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर; ‘माय डीड’ सिस्टम हुआ लागू , अब भूमि की Registry होगी पेपरलेस
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर; ‘माय डीड’ सिस्टम हुआ लागू , अब भूमि की Registry होगी पेपरलेस
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 21, 2025
CG : सावन के दूसरे सोमवार को राष्ट्रभक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत 
CG : सावन के दूसरे सोमवार को राष्ट्रभक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा, विस अध्यक्ष रमन सिंह ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 21, 2025
 Raipur Accident Breaking : तेज रफ्तार ने ली जान; पिकअप की ठोकर से एक्टिवा सवार युवक की मौत 
 Raipur Accident Breaking : तेज रफ्तार ने ली जान; पिकअप की ठोकर से एक्टिवा सवार युवक की मौत 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 21, 2025
CG NEWS: एमसीबी जिले के चिरमिरी पुलिस ने सिंडीगेट कबाड़ियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों का कबाड़ जप्त किया।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?