Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रेरणादायक : गरियाबंद की दिव्यांग बेटी ने लहराया परचम , जीत चुकी 9 मैडल…अब दुबई की भरेंगी उड़ान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेलगरियाबंदराजिमरायपुर

प्रेरणादायक : गरियाबंद की दिव्यांग बेटी ने लहराया परचम , जीत चुकी 9 मैडल…अब दुबई की भरेंगी उड़ान

Vijay Sinha
Last updated: 2021/10/06 at 1:53 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद। जिले की प्रीति यादव ने पैरा एथलिटिक में अपनी अपनी पहचान बनाई है। फिंगेश्वर विकासखंड के बरभाठा निवासी 30 वर्षीय प्रीति अब तक 09 राष्ट्रीय पदक जीत चुकी है। वे जल्द ही अंतर्राष्टीय प्रतियोगिताओं का भी हिस्सा होंगी। उनका चयन फरवरी 2022 के दुबई में आयोजित पैरा एथलिटिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अभ्यास के लिए अब वे 09 अक्टूबर से साई सेंटर बैंगलोर के लिए रवाना हो रही है।

- Advertisement -
Ad image

प्रीति जिले की एकमात्र ऐसी दिव्यांग युवती है, जिन्होंने 2011-12 से लेकर अब तक पिछले 10 वर्षो से राष्ट्रीय पैरा एथिलेटिक्स और सिनियर राष्ट्रीय पैरा एथिलेटिक चैम्पीयनशीप में भाग लेकर दौड़, लम्बी कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में अनेको बार पदक हासिल किया है। प्रीति यादव जन्म से ही दोनों आंखों से दृष्टिबाधित है। बुलंद हौसलों और अपने सपनों को पूरा करने की लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी इस उपलब्धि में उनके कोच निरंजन साहू का भी योगदान है। बातचीत के दौरान प्रीति ने गर्वित होते हुए कि वह वर्ष 2011-12 से राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेलो में हिस्सा ले रही है।
अपनी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2011-12 चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, लम्बी कूद में रजत पदक एवं गोला फेंक में कांस्य पदक जीता है। वर्ष 2012-13 में राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर लम्बी कूद में रजत पदक, 200 मीटर दौड़ में रजत पदक, 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। वर्ष 2014-15 में पंन्द्रवा सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। वर्ष 2015-16 में सोलहवां सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया एवं लम्बी कूद में कांस्य पदक हासिल किया है। वर्ष 2016-17 में सत्रहवाँ सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में 800 मीटर दौड़ में शामिल हुई एवं वर्ष 2017-18 में अठारहवाँ सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में 200 मीटर दौड़ में भागीदारी निभायी एवं वर्ष 2020-21 में उन्नीसवाँ सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर गोला भेंक में भागीदारी निभायी है
उन्होंने बताया कि उनकी इन उपलब्धियो को देखते हुए युवा एवं खेल कल्याण विभाग छ0ग0 शासन द्वारा वर्ष 2020-21में शहीद पंकज विकम खेल सम्मान के लिए प्रीति का चयन किया गया है। जिसे आगामी दिनों में खेल अलंकरण समारोह वर्ष 2020-21 में प्रदान किया जायेगा।

सुश्री प्रीति यादव ने बताया कि वह वर्तमान में बी.ए. अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है तथा 02 वर्षीय विशेष शिक्षा में डी.एड.दृष्टि बाधित/ब्रेल लिपि से कर चुकी है तथा वह भारतीय पूर्नवास परिषद् की पंजीकृत सदस्य है। उन्होंने बताया कि विगत 07 वर्षों से वह फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यायल, करमापटपर बागबाहरा खुर्द, में विषेश शिक्षिका के रूप में स्वैच्छिक मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रही है।

हाल ही में प्रीति ने अपने कोच निरंजन साहू के साथ कलेक्टर निलेश क्षीरसागर से मुलाकात की थी। कलेक्टर ने उनके साहस और हौसलों की तारिफ करते हुए उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : चाची ने की नवजात भतीजे की हत्या, बोली- मुझे लड़की थी इसलिए मिलता था कम प्यार, जाने पूरा मामला  CG CRIME NEWS : चाची ने की नवजात भतीजे की हत्या, बोली- मुझे लड़की थी इसलिए मिलता था कम प्यार, जाने पूरा मामला 
Next Article 7th Pay Commission: बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर, इन कर्मचारियों को होगा तगड़ा फायदा, बढ़ जाएगा वेतन
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : नक्सलियों ने धारदार हथियार से की दो ग्रामीणों हत्या, बेटे ने किया था सरेंडर 
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 21, 2025
तिल्दा नेवरा : सामुदायिक भवनों में दस लाख रूपये की लागत से बनने वाले प्रथम भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न 
Grand News July 21, 2025
CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी
CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 21, 2025
  CG NEWS : बहू को हारमोनियम सिखाने के बहाने मिलने आता था प्रेमी, ससुर को थी आपत्ति, दोनों ने मिलकर सोते हुए कर दी बुजुर्ग की हत्या    
क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?