Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICAL NEWS : प्रियंका के साथ सीएम बघेल की आज, किसान न्याय रैली, सीएम योगी को लेकर कहा बौखला गए हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCONGउत्तरप्रदेशछत्तीसगढ़राजनीति

POLITICAL NEWS : प्रियंका के साथ सीएम बघेल की आज, किसान न्याय रैली, सीएम योगी को लेकर कहा बौखला गए हैं

GrandNews
Last updated: 2021/10/10 at 6:05 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
प्रियंका के साथ सीएम बघेल की आज, किसान न्याय रैली
प्रियंका के साथ सीएम बघेल की आज, किसान न्याय रैली
SHARE
प्रियंका के साथ सीएम बघेल की आज, किसान न्याय रैली
प्रियंका के साथ सीएम बघेल की आज, किसान न्याय रैली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात दिल्ली रवाना हो गए। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ वे उत्तरप्रदेश के बनारस में किसान न्याय रैली निकालेंगे। बनारस में किसान न्याय रैली की रुपरेखा तैयार कर ली गई थी, जिसके चलते सीएम बघेल शनिवार रात ही दिल्ली रवाना हो गए।

रायपुर से दिल्ली के लिए रवानगी लेने से पहले सीएम बघेल ने कहा, बनारस में प्रियंका गांधी की बड़ी रैली है, जिसमें शामिल होने के लिए मुझे आमंत्रित किया गया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘भाजपा का नजरिया किसान विरोधी है। वे लोग किसानों को रौंदकर अफसोस भी नहीं करते। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘मुझे पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया है। स्टार प्रचारक भी बनाया है। पार्टी पहले भी जिम्मेदारी देती रही है। अब भी जिम्मेदारी दे रही है’।

- Advertisement -
Ad image

बताया गया कि कांग्रेस की यह रैली बनारस के रोहनिया स्थित जगतपुर डिग्री कॉलेज में होनी है। लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की यह सबसे बड़ी रैली बताई जा रही है। कांग्रेस के लिए इसे UP चुनाव के प्रचार अभियान के श्रीगणेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। पूरी पार्टी ने इसमें ताकत झोंक रखी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा समेत कई बड़े नेताओं ने शनिवार को ही बनारस में डेरा डाल दिया। किसान न्याय रैली और पार्टी बैठक के बाद मुख्यमंत्री देर शाम तक रायपुर लौट आएंगे।

- Advertisement -

कहा- योगी आदित्यनाथ बौखला गए हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था भूपेश बघेल को अपने प्रदेश में हो रही घटनाओं की चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा, योगी आदित्यनाथ बौखला गए हैं। एक योगी के राज में महंत आत्महत्या कर रहा है। योगी के अपने क्षेत्र में ही एक व्यवसायी की हत्या हो जाए। पत्रकारों की हत्या हो जाती है। उसके बारे में वे कुछ नहीं बोलते।

- Advertisement -
TAGGED: CM BHUPESH BAGHEL, Congress Politics, Kisan Nyay Raili, Political News, Priynka Gandhi, UP BJP, UP CM, Yogi Aadityanath
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस का छग में संगठन विस्तार ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस का छग में संगठन विस्तार, शिल्पराज देवांगन रायपुर चेप्टर के नए जिलाध्यक्ष
Next Article दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत ACCIDENT : दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, सीएम बघेल ने किया ट्वीट, 2 की हालत गंभीर, Watch Video
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BHILAI NEWS : भिलाई राम नगर वार्ड में रोड, नाली, पुलिया के लिए 95 लाख स्वीकृत, विधायक ने डिप्टी सीएम का माना आभार
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग July 1, 2025
GRAND NEWS : राज्य सरकार ने प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली किया लागू, चेंबर ने व्यक्त किया आभार 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
गरियाबंद जिले में राजस्व अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश प्रशासनिक सुविधा और कार्य कुशलता को लेकर 12 अधिकारियों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
Grand News July 1, 2025
RAIPUR NEWS : चैतन्य यदु समेत 14 कराटेकाओं को ब्लैक बेल्ट सम्मान, 51 को मिला कलर बेल्ट
Grand News July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?