Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING REPORT : …तो समंदर में समा जाएंगे मुंबई सहित 50 शहर, REPORT में हुआ खुलासा, जानिए वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsMumbaiNATIONALमहाराष्ट्र

BREAKING REPORT : …तो समंदर में समा जाएंगे मुंबई सहित 50 शहर, REPORT में हुआ खुलासा, जानिए वजह

GrandNews
Last updated: 2021/10/15 at 9:26 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
...तो समंदर में समा जाएंगे मुंबई सहित 50 शहर
...तो समंदर में समा जाएंगे मुंबई सहित 50 शहर
SHARE
...तो समंदर में समा जाएंगे मुंबई सहित 50 शहर
…तो समंदर में समा जाएंगे मुंबई सहित 50 शहर

देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से ग्लोबल वार्मिंग में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है और यह सिलसिला लगातार बरकरार रहा, तो वह दिन भी दूर नहीं, जब भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित 50 से ज्यादा शहर समंदर का निवाला बन चुके होंगे।

Contents
खतरे में एशिया के 50 शहरकोयला प्रमुख स्त्रोतखतरे में मुंबई

दरअसल, आज के दौर में इंसान अपनी भौतिक सुख—सुविधाओं में प्रकृति को जिस तरह से नुकसान पहुंचा रहा है, उसका परिणाम है कि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चाहे बात दूरियां तय करने के लिए उपयोग किए जाने वाले एयर कंडीशनर वाहनों की हो, या फिर घर और दफ्तर में इस्तेमाल किए जा रहे एयर कंडीशनर की हो। तो वहीं अपनी सुविधाओं के लिए प्रकृति को धड़ल्ले से नुकसान पहुंचाने की बात हो। इन सबका दुष्प्रभाव प्रदूषण के रुप में सामने आ रहा है। खासतौर पर उत्सर्जित होने वाले कार्बन, जो सदियों तक वायुमंडल में विद्यमान रहते हैं।

- Advertisement -
Ad image

खतरे में एशिया के 50 शहर

अब इसी ग्लोबल वार्मिंग का दुष्प्रभाव है कि समुद्री जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। यदि इसी तरह लगातार कार्बन उत्सर्जन होता रहा तो, मुंबई समेत एशिया के 50 शहर समंदर का निवाला बन जाएंगे। इन 50 शहरों में भारत, चीन, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और वियतनाम के नाम शामिल हैं। जिसका खुलासा एक नई रिपोर्ट में किया गया है।

- Advertisement -

कोयला प्रमुख स्त्रोत

भारत सहित चीन, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और वियतनाम ऐसे प्रमुख देश हैं, जहां पर कोयला आधारित प्लांट सबसे ज्यादा हैं। और तो और नए प्लांट के निर्माण पर किसी तरह की रोक नहीं लग पा रही है। दूसरी तरफ इन्हीं देशों में आबादी भी काफी ज्यादा है। यही वजह है कि वैज्ञानिकों ने आशंका जाहिर की है कि ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बुरा असर इन देशों में ही सबसे ज्यादा नजर आएगा।

- Advertisement -

खतरे में मुंबई

दुनियाभर के जो देश हाई-टाइड वाले जोन में आते हैं, वहां पर समुद्री जलस्तर बढ़ने से 15 फीसदी की आबादी प्रभावित होगी। यह स्टडी हाल ही ‘क्लाइमेट कंट्रोल’ नाम की साइट पर प्रकाशित हुई है। इसमें भारत से आर्थिक राजधानी मुंबई को खतरे में दिखाया गया है। इस स्टडी में यह बताया गया है कि अगले 200 साल से लेकर 2000 साल के बीच धरती का नक्शा बदल चुका होगा। क्योंकि अगर 1.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ता है तो दुनिया भर के ग्लेशियर पिघल जाएंगे। हिमालय जैसे पहाड़ों पर मौजूद बर्फ निचले इलाकों में बाढ़ लाएगी। जिसकी वजह से पूरी दुनिया का बड़ा हिस्सा बढ़ते समुद्री जलस्तर में समा जाएगा।

TAGGED: 'क्लाइमेट कंट्रोल', # latest news, Global Warming News, mumbai, Mumbai Latest News, MUMBAI NEWS, Mumbai Pollution News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article OnePlus 9RT की भारत में ये हो सकती कीमत और जल्द देगा दस्तक
Next Article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को लेकर मेकर्स ने लिए ये बड़ा फैसला, अब टीवी पर 5 दिन नहीं आएगा शो बल्कि…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?