Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : HDFC बैंक के 3 ​कर्मियों सहित 12 गिरफ्तार, NRI के खाते से रकम उड़ाने की साजिश में थे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALक्राइमदिल्ली

BREAKING NEWS : HDFC बैंक के 3 ​कर्मियों सहित 12 गिरफ्तार, NRI के खाते से रकम उड़ाने की साजिश में थे शामिल

GrandNews
Last updated: 2021/10/19 at 8:06 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
NRI के खाते से रकम उड़ाने की साजिश में थे शामिल
NRI के खाते से रकम उड़ाने की साजिश में थे शामिल
SHARE
HDFC बैंक के 3 ​कर्मियों सहित 12 गिरफ्तार
HDFC बैंक के 3 ​कर्मियों सहित 12 गिरफ्तार
NRI के खाते से रकम उड़ाने की साजिश में थे शामिल
NRI के खाते से रकम उड़ाने की साजिश में थे शामिल

 

Contents
66 बार हुई थी कोशिशतकनीक छेड़छाड़ भी की गई
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

 

 

 

 

निजी बैंको पर भरोसा नहीं होने की कई वजह हैं, जिसमें से एक बड़ी वजह HDFC बैंक से सामने आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित HDFC बैंक के तीन कर्मचारियों ने अन्य 9 लोगों के साथ मिलकर NRI के खाते में सेंध मारने की कोशिश की थी। शिकायत के बाद तीनों बैंक कर्मियों सहित कुल 12 लोगों को दिल्ली साइबर सेल ने धर दबोचा है।

66 बार हुई थी कोशिश

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को फर्जीवाड़े के आरोप में एचडीएफसी बैंक के 3 कर्मचारियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, उन पर अत्यधिक धनराशि वाले एनआरआई बैंक खाते से अनाधिकृत निकासी के प्रयासों में शामिल होने का आरोप है। इन लोगों द्वारा एनआरआई खातों से अनधिकृत ऑनलाइन लेन-देन की 66 बार कोशिश की गई थी। डीसीपी (साइबर सेल) के.पी.एस. मल्होत्रा ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से चेक बुक हासिल कर ली थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। इतना ही नहीं इन जालसाजों ने खाताधारक के यूएस स्थित फोन नंबर के समान मोबाइल फोन नंबर भी हासिल कर लिया था।

एक NRI खाते से अवैध रूप से पैसे निकालने के प्रयास में शामिल12 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, जिनमें 3 HDFC बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं। इस खाते से आरोपी समूह द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का 66 बार प्रयास किया गया: डीसीपी साइबर सेल के.पी.एस. मल्होत्रा, दिल्ली pic.twitter.com/sUQI3715xE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021

उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी सबूतों और गहन जांच-पड़ताल के बाद कई भौगोलिक स्थानों की पहचान की गई। कुल मिलाकर, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20 स्थानों पर छापे मारे गए। पुलिस की गिरफ्त में आए इन 12 आरोपियों में से तीन एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी हैं, जो चेक बुक जारी करने, मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने और खाते से कर्ज मुक्त करने में शामिल थे।

तकनीक छेड़छाड़ भी की गई

यह मामला तब सामने आया जब एचडीएफसी बैंक ने साइबर सेल में एक एनआरआई खाते से निकासी के कई अनधिकृत प्रयासों का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। एक एनआरआई बैंक खाते में कई अनधिकृत इंटरनेट बैंकिंग की कोशिश देखी गई। इसके अलावा, धोखाधड़ी से प्राप्त चेक बुक का उपयोग करके उसी खाते से नकदी निकालने का प्रयास किया गया। केवाईसी में अपडेट मोबाइल फोन नंबर प्राप्त करने का भी प्रयास किया गया था। एचडीएफसी बैंक की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पहले से पंजीकृत अमेरिका के मोबाइल फोन नंबर के समान भारतीय मोबाइल फोन नंबर से बदलकर उसी बैंक खाते में डाला गया।

TAGGED: CYBER CRIME, Cyber Sail, Delhi Cyber Sail, HDFC Bank Fraud, NEW DELHI, NRI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENT NEWS : एक दिन में दो बड़े हादसे, गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत, यहाँ बसों की टक्कर में गई दो की जान, 15 घायल  ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर युवक की मौत
Next Article JASHPUR NEWS : पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई, कार मालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CRIME NEWS : भिलाई के आदर्श नगर में फायरिंग की घटना, व्यापारिक लेन-देन का विवाद बताया जा रहा कारण
CG CRIME NEWS : भिलाई के आदर्श नगर में फायरिंग की घटना, व्यापारिक लेन-देन का विवाद बताया जा रहा कारण
छत्तीसगढ़ भिलाई June 2, 2025
2 June 2025 Horoscope: धन लक्ष्मी योग के संयोग से इन राशियों की किस्मत चमकेगी
2 June 2025 Horoscope: धन लक्ष्मी योग के संयोग से इन राशियों की किस्मत चमकेगी
Grand News June 2, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?