Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ की यह डरावनी और भूतिया जगहें, जहाँ जाने से आज भी लोग डरते है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रोचक खबरें

छत्तीसगढ़ की यह डरावनी और भूतिया जगहें, जहाँ जाने से आज भी लोग डरते है

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/19 at 10:24 AM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
छत्तीसगढ़ की यह डरावनी और भूतिया जगहें, जहाँ जाने से आज भी लोग डरते है
छत्तीसगढ़ की यह डरावनी और भूतिया जगहें, जहाँ जाने से आज भी लोग डरते है
SHARE

छत्तीसगढ़ की यह डरावनी और भूतिया जगहें, जहाँ जाने से आज भी लोग डरते है

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) को अस्तित्व में आए 21 साल हो चुके हैं। इस अवतार से पहले ही यहां का एक बड़ा इलाका अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। यहां आज भी भूत-प्रेत, डायन-चुड़ैल, खजाना और ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जहां पर लोग आज भी जाने से डरते हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आइए बताते हैं छत्तीसगढ़ के कुछ अनसुलझे राज जिन्हें जानकार आप भी दंग रह जाएंगे :

 

अपने बचपन में आपने भूत-प्रेतों की कहानियां सुनी होंगी. विज्ञान के चमत्कार, आधुनिकता और तर्क वितर्क से इतर ये कहानियां असल जिंदगी के अलावा फिल्म या सीरियल के जरिए भी लोगों को डरा सकती हैं. यहां आज भी कई ऐसे प्रेतबाधित यानी भूतिया जगहें हैं जहां जाने में आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

 

वाई शेप ब्रिज

भिलाई का वाई शेप ब्रिज कई साल पहले ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के बना था. इससे लोगों को बड़ी राहत भी मिली. लेकिन ब्रिज बनने के कुछ दिनों बाद लोगों ने यहां असामान्य घटनाओं को घटते देखा. जानकारों का मानना है कि ब्रिज की सड़क पर किसी प्रेत का साया है. जो रात के 12 बजे से लेकर 4 बजे के बीच इसी सड़क पर भटकता दिखाई देता है. कुछ लोगों का दावा है कि कोई सफेद कपड़ों में महिला अचानक वाहन के सामने आकर लिफ्ट मांगती है. इसलिए रात के समय यहां जानकार व्यक्ति नहीं गुजरते. माना जाता है कि ये आत्मा अजनबियों को अपना शिकार बनाती है।

 

ALSO READ : प्रेमी के साथ घूमने निकली थी दो बच्चों की मां, आरक्षक ने किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार, निलंबन आदेश जारी

 

फरसाबहार नागलोक

छत्तीसगढ़ के जशपुर का फरसाबहार, पत्थलगांव, बगीचा और कांसाबेल की पूरी बेल्ट भुरभुरी मिट्टी और गर्म आबोहवा के चलते जहरीले सांपों के लिए बेहद मुफीद हैं। यहां पाए जाने वाले जहरीले सांपों की वजह से हर साल सैकड़ों लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं। पूरे इलाके को नागलोक के नाम से जाना जाता है। जहरीले सांपों के डंसने की वजह से जशपुर जिले में वर्ष 2005 से लेकर मई 2017 तक कुल 425 लोगों की मौत हो चुकी है। सांप काटने से मरने वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या जशपुर विकासखण्ड से है।

 

गराज रोड़ (बत्तीस बंगला)

छत्तीसगढ़ का बत्तीस बंगला भी एक ऐसी ही रहस्यमयी लोकेशन है। इस बंगले से एक लड़की की आत्मा का राज जुड़ा है। यहां के जानकार लोग बड़े दावे के साथ इस तथ्य को रखते हैं कि यहां उन्होंने प्रेतवाधित गतिविधियों का सामना किया है।  लोगों यहां तक कहते हैं कि लड़की की आत्मा यहां से गुजरने वाले लोगों पर हमला करती है, लोग बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागते हैं। दरअसल भिलाई की गराज रोड़ करीब दो से तीन किमी लंबी है। जो रात के समय एक डरावने रूप में दिखती है। बहुत से लोगों का कहना है कि यहां भटकने वाली आत्मा कई बार लोगों से लिफ्ट मांगती है और साधारण इंसान की तरह बात करती है, लेकिन वो बातों-बातों में राहगीरों पर हमला भी कर देती है।

 

ALSO READ : शादी का झांसा देकर युवती से 10 सालों तक दुष्कर्म, अब मामला दर्ज

 

तार बहार रेलवे क्रॉसिंग

इस क्रासिंग से जुड़ी मान्यता की शुरुआत साल 2011 के बाद से मानी जाती है. बिलासपुर जिले में ये जगह प्रेतबाधित मानी जाती है। कहते हैं कि यहां एक तेज ट्रेन ने 18 लोगों को अपना शिकार बनाया था। इस भयानक हादसे के बाद इस रेलवे क्रॉसिंग पर कई लोगों ने अजीबोगरीब घटनाओं को घटते देखा है। माना जाता है कि अब इस जगह पर उन मरे लोगों की आत्मा भटकती है जो रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशान करती है।

 

कुटुमसर गुफा और मछलियां

यह गुफा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में है। यह भारत की सबसे गहरी गुफा भी मानी जाती है। ये गुफा करीब 60 फिट से 120 फिट गहरी है। जिसकी लंबाई 4500 फिट है। इसकी तुलना दुनिया की सबसे लम्बी गुफा अमेरिका (US) स्थित ‘कर्ल्सवार ऑफ़ केव ‘ से की जाती है। इस गुफा की खोज 1950 के दशक में हुई। इसे पहले गोपनसर कहते थे जो बाद में कुटुमसर गांव के करीब होने की वजह से कुटुमसर गुफा के नाम से मशहूर हो हुई। यहां से जुड़े रहस्य की बात करें तो इस गुफा में रंग बिरंगी मछलिया पाई जाती है। जिनके बारे में कहा जाता है कि गुफा से बाहर निकलने पर मछलिया मर जाती हैं।

 

नोट:  इस आलेख में दी गई जानकारियां वहां के नागरिकों और स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लोगों के रुचि को ध्यान में रखकर इसे प्रस्तुत किया गया है। ग्रैंड न्यूज़ किसी भूत-प्रेत जैसी मान्यताओं का समर्थन या पुष्टि नहीं करता है। 

TAGGED: BIG NEWS, CG INTERESTING NEWS, cg news in hindi, GHOST NEWS, Interesting News, Latest News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TECHNOLOGY UPDATE : WhatsApp में आ रहे है ये पांच नए फीचर, बदलेंगे चैटिंग के अंदाज
Next Article ट्रैफिक पुलिस ने काटा 400 रु का चालान CRIME NEWS : ट्रैफिक पुलिस ने काटा 400 रु का चालान, कार चालक ने सिपाही को बोनट पर टांगकर 800 मीटर घसीटा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?