Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KHEL RATNA AWARD 2021 : नीरज चोपड़ा समेत 12 ऐथलीट को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

KHEL RATNA AWARD 2021 : नीरज चोपड़ा समेत 12 ऐथलीट को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/11/13 at 1:53 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
KHEL RATNA AWARD 2021 : नीरज चोपड़ा समेत 12 ऐथलीट को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट
KHEL RATNA AWARD 2021 : नीरज चोपड़ा समेत 12 ऐथलीट को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट
SHARE

 

- Advertisement -
KHEL RATNA AWARD 2021 : नीरज चोपड़ा समेत 12 ऐथलीट को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट
 

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय में खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भव्य समारोह में सम्मानित किया। जिसमे ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, महिला क्रिकेटर मिताली राज और पैरालिंपिक में इतिहास रचने वाले पैरा एथलीट शामिल है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार 12 खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीँ 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसका मुख्य कारण ओलिंपिक (सात पदक) और पैरालिंपिक (19 पदक) में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSOREAD : छत्तीसगढ़ में शतरंज को बढ़ावा देने स्कूलों में होगी प्रशिक्षकों की नियुक्ति, चेस इन स्कूल पुस्तक का हुआ विमोचन

 

इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार 

 


मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: नीरज चोपड़ा (ऐथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)।

 

अर्जुन पुरस्कार: अरपिंदर सिंह (ऐथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी)), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा ऐथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स)।

 

ALSO READ : छग के बेटे विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार की शहादत पर CM बघेल ने किया नमन, कड़े शब्दों की हमले की निंदा

 

लाइफ-टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार: टी. पी. औसेफ, सरकार तलवार, सरपाल सिंह, आशान कुमार और तपन कुमार पाणिग्रही

नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार: राधाकृष्णन नायर पी, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जय प्रकाश नौटियाल और सुब्रमण्यम रमन

लाइफटाइम अचीवमेंट (ध्यानचंद पुरस्कार): लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी: पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़)

 

यह समारोह पारंपरिक तौर पर हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित किया जाता है लेकिन ओलिंपिक और पैरालिंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इसमें शामिल करने के लिए इसे टाल दिया गया था। खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है। इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उनके पूर्ववर्ती किरन रिजिजू और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

 

TAGGED: Breaking News, GRAND NEWS, Latest News In Hindi, SPORT AWARD NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत
Next Article कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद, पत्नी और बच्चे की मौत, सीएम बघेल ने व्यक्त किया शोक BIG NEWS : कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद, पत्नी और बच्चे की मौत, सीएम बघेल ने व्यक्त किया शोक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG NEWS: इंडस्ट्री ओवरलोड और ओवर ट्रांसपोर्टिंग के कारण प्रधानमंत्री सड़क हुआ जर्जर रायपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?