Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत

Desk
Last updated: 2021/11/13 at 1:53 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आज सिविल लाइन थाना पहुंचकर कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह एवं पी चिदंबरम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में अराजकता का माहौल निर्मित करने का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने आज दोपहर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने अयोध्या को लेकर लिखी अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन अवर टाइम्स में हिंदुत्व की तुलना आई.एस.आई.एस. और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों से की है। आई.एस.आई.एस. एक आतंकी संगठन है जो संपूर्ण विश्व में अनावश्यक विस्फोटक का डर व मातम का माहौल निर्मित करते हैं एवं देश और विदेशों में अराजकता व भय का माहौल निर्मित करते हैं। इसी प्रकार बोको हराम जिहादी इस्लाम वे इस्लामिक संगठन है जो कि इस्लाम धर्म को ही धर्म मानते हैं एवं इस धर्म से संबंधित ना होने वाले लोगों को तुच्छ समझते हुए उनके साथ मारकाट करने का कृत्य करते हैं।

- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस प्रकार कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन अवर टाइम्स में हिंदुओं के प्रति की गई टिप्पणी निसंदेह हिंदू धर्म का अपमान होते हुए देश में अराजकता एवं आतंक का माहौल निर्मित करने के उद्देश्य की गई है। सलमान खुर्शीद के उस किताब के विमोचन में पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह ने सहयोगी की भूमिका अदा की है व दोनों ने एवं उक्त पुस्तक तथा कृत्य को सही ठहराया है।

- Advertisement -

सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह के उक्त कृत्य से राष्ट्र के समस्त हिंदू धर्मावलंबियों एवं लोगों की भावना आहत हुई है। इनके इस कृत्य से संपूर्ण समाज के लोगों की भावना आहत हुई है तथा भारत के नागरिक होने के नाते उक्त बयान एवं पुस्तक से काफी आहत हूं। भारतीय संविधान एवं भारतीय कानून उक्त कृत्यों का समर्थन नहीं करता है। उक्त कृत्य धार्मिक उन्माद एवं वैमनस्यता उत्पन्न करने एवं धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उक्त शिकायत पर यथाशीघ्र संज्ञान लेते हुए सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा   BREAKING NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री की माँ का निधन, राजधानी के अस्पताल में ली अंतिम सांस, कई दिन से थीं बीमार
Next Article KHEL RATNA AWARD 2021 : नीरज चोपड़ा समेत 12 ऐथलीट को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट KHEL RATNA AWARD 2021 : नीरज चोपड़ा समेत 12 ऐथलीट को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CRIME : महादेव ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 15 युवक गिरफ्तार 
CG CRIME : महादेव ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 15 युवक गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Bakrid 2025: क्यों दी जाती है बकरीद पर कुर्बानी? जानिए इस 4000 साल पुराने त्योहार का इतिहास और तारीख
Bakrid 2025: क्यों दी जाती है बकरीद पर कुर्बानी? जानिए इस 4000 साल पुराने त्योहार का इतिहास और तारीख
Grand News लाइफस्टाइल June 2, 2025
Valley of Flowers: खुल गई उत्तराखंड की वेली ऑफ फ्लावर्स, ₹150 में करें स्वर्ग की सैर, और देखिए प्रकृति का सबसे खूबसूरत गार्डन
Valley of Flowers: खुल गई उत्तराखंड की वेली ऑफ फ्लावर्स, ₹150 में करें स्वर्ग की सैर, और देखिए प्रकृति का सबसे खूबसूरत गार्डन
Grand News लाइफस्टाइल June 2, 2025
CG BREAKING : 2 हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 माओवादियों पर था 25 लाख का इनाम
CG BREAKING : 2 हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 पर था 25 लाख का इनाम
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?