Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद : प्राणघातक हमले के आरोप में 4 गिरफ्तार, मामले में 4 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद : प्राणघातक हमले के आरोप में 4 गिरफ्तार, मामले में 4 घायल

Vijay Sinha
Last updated: 2021/11/19 at 3:21 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 


गरियाबंद। फिंगेश्वर पुलिस ने एक मामले में 4 लोगो को गिरफ्तार किया। चारों पर कुल्हाड़ी, डंडा, नुकीली पत्थर के टुकड़े से प्राणघातक हमला करने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बरभाठा गांव का है।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस के मुताबिक अरुण साहू ने गांव के बरातू राम साहू, नन्दूराम साहू, कुलेश्वर साहू और राजेश साहू के खिलाफ जनलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए 17 अक्टूबर को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोपियों द्वारा कुल्हाड़ी, डंडा, नुकीली पत्थर के टुकड़े से जनलेवा हमला करने और अश्लील गाली गलौच करने का आरोप लगाया था। अरुण के मुताबिक मामले में बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी यमुना साहू व गांव के दुलेश्वर यदु,गनेन्द्र साहू पर भी हमला किया था।

- Advertisement -

पीड़ित के मुताबिक हमले में उन्हें गंभीर चोंटे आयी है। उन्होंने बताया कि दुलेश्वर यदु व गनेन्द्र साहू को सिर, हाथ पैर में गंभीर चोंट आयी है। जिन्हें फिंगेश्वर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है। जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना फिंगेश्वर में धारा 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर से क्यूरी कराया गया जिसमें दुलेश्वर यदु के सिर में काफी गंभीर चोंट आना एवं समय पर उच्च स्तरीय उपचार नहीं मिलने पर मृत्यु होने की संभावना जताया गया। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 307 भादवि जोड़ी गयी। आज पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। गांव के बाहर पीड़ित अरुण साहू का पोल्टी फार्म है वही उसके आजू-बाजू आरोपियो की कृषि भूमि है। आरोपी अक्सर अरुण से उसका पोल्ट्री फार्म खाली कराने की धमकी देते थे। घटना के दिन भी आरोपियों ने पोल्टी फार्म पहुंचकर अरुण से विवाद किया था। जिसमे अरुण, उसकी पत्नी और बीच बचाव करने आये उसके दो सहयोगी जख्मी हो गयी थे।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक राजेश जगत, सउनि डोलामणि सिदार, प्र०आर० नेमीचंद पटेल, रब्बान खान, आर० यादराम पटेल, मनोज निषाद, नंदकुमार धुर्वे, रवि सोनवानी, यशवंत पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजे घोषित, दोबारा अध्यक्ष बने आशीष सोनी, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी
Next Article CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी ठोकर, फिर रौंदते हुए भाग निकला, दोनों की दर्दनाक मौत  CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी ठोकर, फिर रौंदते हुए भाग निकला, दोनों की दर्दनाक मौत 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IND Vs NZ Match in Raipur : रायपुर में खेला जाएगा वनडे और T20 मुकाबला, नोट कर लें डेट... कब टी-20 में भिड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड 
IND Vs NZ Match in Raipur : रायपुर में खेला जाएगा वनडे और T20 मुकाबला, नोट कर लें डेट कब टी-20 में भिड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड 
Cricket खेल छत्तीसगढ़ June 15, 2025
CG : आत्मनिर्भर खैरागढ़ की दिशा एक और कदम जन जागरूकता के लिये खैरागढ़ के बच्चे चला रहे “सबका नल सबका पानी अभियान”
Grand News छत्तीसगढ़ June 15, 2025
CG : हरसंभव फाउंडेशन, रायपुर ने डीडी नगर में विश्व रक्तदाता दिवस पर चलाया जन-जागरूकता अभियान — “रक्तदान करें, जीवन बचाएं”
CG : हरसंभव फाउंडेशन, रायपुर ने डीडी नगर में विश्व रक्तदाता दिवस पर चलाया जन-जागरूकता अभियान — “रक्तदान करें, जीवन बचाएं”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 15, 2025
CG BREAKING : रायगढ़ में प्रदर्शन कर रहें पूर्व विधायक और कई कांग्रेसी नेताओं समेत को महिलाएं गिरफ्तार 
CG BREAKING : रायगढ़ में प्रदर्शन कर रहें पूर्व विधायक और कई कांग्रेसी नेताओं समेत कई महिलाएं गिरफ्तार, Video
Breaking News छत्तीसगढ़ June 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?