Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 7th Pay Commission: बड़ी खबर! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में फिर होगी बढ़ोतरी; 3% बढ़ कर हो जाएगा 34%
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

7th Pay Commission: बड़ी खबर! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में फिर होगी बढ़ोतरी; 3% बढ़ कर हो जाएगा 34%

Desk
Last updated: 2021/11/24 at 11:53 AM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

Contents
नए साल में कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी!AICPI आंकड़ों से तय होगा DADA Calculator from July 2021DA अंक की गणना DA में होगा 3 फीसदी का इजाफा

7th Pay Commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में खुशखबरी मिल सकती है. जनवरी 2022 में एक बार फिर से महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ेगा. डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी (Central government employee’s salary) में फिर से बढ़ोतरी होगी. हालांकि, जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते (DA Hike) में कितना इजाफा होगा, यह तय नहीं हुआ है. लेकिन, AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, 3% डीए बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

- Advertisement -
Ad image

नए साल में कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी!

दिसंबर 2021 के अंत तक केंद्र के कुछ विभागों में प्रमोशन (Promotions) होंगे. इसके अलावा Budget 2022 से पहले फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) को लेकर भी चर्चा हो रही है जिस पर फैसला आ सकता है. अगर ऐसा हुआ तो न्यूनतम सैलरी (Minimum basic salary) में भी बढ़ोतरी होगी. लेकिन, फिलहाल महंगाई भत्ते को लेकर AICPI इंडेक्स का आंकड़ा क्या कहता है, आइए जानते हैं.

- Advertisement -

AICPI आंकड़ों से तय होगा DA

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 3% बढ़ोतरी की जा सकती है. यानी 3% इजाफा होने पर कुल डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है. AICPI आंकड़ों के अनुसार, अभी सितंबर 2021 तक के आंकड़े सामने हैं. इसके हिसाब से महंगाई भत्ता (DA) 32.81 फीसदी है. जून 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता 31 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. यानी अब इसके आगे के आंकड़ों के मुताबिक महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन होगा और इसमें अच्छी बढ़ोतरी मिल सकती है.

- Advertisement -

DA Calculator from July 2021

महीना                     अंक         DA प्रतिशत
जुलाई 2021              353          31.81%
अगस्त 2021             354         32.33%
सितंबर 2021            355         32.81%
अक्टूबर 2021            –                –
नवंबर 2021               –               –
दिसंबर 2021             –                –

DA अंक की गणना 

जुलाई के लिए कैलकुलेशन- 122.8*  2.88 = 353.664
अगस्त के लिए कुलकुलेशन- 123*  2.88 = 354.24
सितंबर के लिए कैलकुलेशन- 123.3*  2.88 = 355.104

DA में होगा 3 फीसदी का इजाफा

AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो सितंबर 2021 तक महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 33 फीसदी हो चुका है. यानी इस हिसाब से इसमें 2 फीसदी का इजाफा हो चुका है. हालांकि, अभी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के आंकड़ें नहीं आए हैं. उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1 फीसदी का और इजाफा हो सकता है. अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा निश्चित है. यानी कुल डीए 3% बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. इसका भुगतान जनवरी 2022 से होगा और केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा.

TAGGED: #7th Pay Commission
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मवेशी के सामने आने से हुआ हादसा  CG BREAKING : विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मवेशी के सामने आने से हुआ हादसा 
Next Article LIFESTYLE NEWS : भोजन करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जीवन में मिलेगी सफलता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?