Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA NEWS : SECL खदान में किसानों ने बंद कराया काम, पुलिस से झड़प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsकोरबा

KORBA NEWS : SECL खदान में किसानों ने बंद कराया काम, पुलिस से झड़प

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/12/01 at 10:33 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

कोरब। छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL के भू विस्थापित किसानों का गुस्सा मंगलवार देर रात भड़क गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने परिवारों साथ कुसमुंडा खदान पहुंच गए और काम बंद करा दिया। करीब 6 घंटे तक काम बंद होने के बाद सुबह हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से उनकी झड़प हो गई। इस दौरान कई ग्रामीण बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरअसल, पिछले एक माह से 12 गांव के भू-विस्थापित SECL के GM ऑफिस के बाहर हड़ताल पर बैठे हैं। यह सभी रोजगार सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भू-विस्थापित रोजगार एकता समिति ने माकपा और छग किसान सभा के बैनर तले कुसमुंडा खदान पहुंच गए। वहां काम बंद करा दिया। सुबह करीब 8 बजे तक हंगामा चलता रहा। इसके कारण उत्खनन और अन्य काम रुक गए।

सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों को वहां से हटाने का प्रयास शुरू किया गया। जिसके चलते दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान कुछ ग्रामीण बेहोश होकर गिर पड़े। अन्य लोगों को पुलिसकर्मी उठाकर ले गए। उन्हें बस में बिठाकर ले जाया गया है। सभी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। इसके बाद भी अभी तक हंगामे की स्थिति बनी हुई है। मौके पर SECL के अफसर और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है।

डेढ़ घंटे तक GM ऑफिस का घेराव

वहीं बच्चों को लेकर पहुंची महिलाओं और बाकी बचे ग्रामीण SECL के GM ऑफिस का घेराव करने के लिए निकल पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक जीएम ऑफिस में अभी अफसरों और ग्रामीणों के बीच वार्ता चली। हालांकि कोई नतीजा नहीं निकल सका है। अब फिर से अगले दौर की वार्ता होगी। अभी तक उसके लिए समय तय नहीं किया गया है। वहीं पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि उन्हें गिरफ्तार करने के बाद कहां ले जाया गया है।

TAGGED: GM ऑफिस, Grandnews Raipur, KORBA NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : नवजात शिशु की मौत, परिजनों संग रेप की शिकायत लेकर पहुंची नाबालिग  
Next Article Nikki Tamboli ने वाइट कलर की ‘ट्रांसपेरेंट’ ब्रालेट और शॉर्ट्स पहन दिए ‘बोल्ड’ पोजेज, वीडियो देख फैंस ने कहा, ‘ब्यूटीफुल, हॉटी’
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?