Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: माँ ने एक बेटी की शादी के लिए दो बेटियों को मुखिया के यहाँ रखा गिरवी, फिर जो हुआ, जान कर हो जायेंगे हैरान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देशक्राइम

माँ ने एक बेटी की शादी के लिए दो बेटियों को मुखिया के यहाँ रखा गिरवी, फिर जो हुआ, जान कर हो जायेंगे हैरान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/15 at 1:16 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
माँ ने एक बेटी की शादी के लिए दो बेटियों को मुखिया के यहाँ रखा गिरवी, फिर जो हुआ, जान कर हो जायेंगे हैरान 
माँ ने एक बेटी की शादी के लिए दो बेटियों को मुखिया के यहाँ रखा गिरवी, फिर जो हुआ, जान कर हो जायेंगे हैरान 
SHARE
माँ ने एक बेटी की शादी के लिए दो बेटियों को मुखिया के यहाँ रखा गिरवी, फिर जो हुआ, जान कर हो जायेंगे हैरान 
 

 

गोरखपुर। एक बेटी की शादी की खातिर रुपयों की जरूरत पर मां ने ही अपनी दो बेटियों को गांव के मुखिया के यहां 50 हजार रुपये में गिरवी रख दिया। घटना बिहार के नरकटियागंज क्षेत्र की है। पीड़ित बेटियों ने मंगलवार को यह सनसनीखेज आरोप गोरखपुर में पुलिस के सामने लगाए। दोनों लड़कियां गांव के मुखिया के यहां बंधुआ रही दो अन्य लड़कियों के साथ किसी तरह भागकर अपनी मौसी के यहां सोमवार को गोरखपुर पहुंची थीं। लड़कियां परिजनों के साथ घर नहीं जाना चाह रही थीं, लेकिन बाल कल्याण समिति के समझाने के बाद देर शाम परिजनों के साथ चलीं गईं।

 

जानकारी के मुताबिक, बिहार के नरकटियागंज निवासी बीरा महतो की चार बेटियां हैं। वीरा महतो की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई। बड़ी बेटी की शादी के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो वीरा की पत्नी ने अपनी दो बेटियों को मुखिया के घर पर गिरवी रख दिया। इसके एवज में मुखिया से 50 हजार रुपये ले लिया। दोनों बेटियां तीन साल से मुखिया के घर काम कर रहीं थीं। इसी मुखिया के घर पश्चिम चंपारण के बेलवा बहुहरी निवासी मोती की दो बेटियां भी काम करती थीं। सोमवार को मौका पाकर चारों लड़कियां मुखिया के घर से भाग निकलीं और नरकटियागंज से ट्रेन पकड़कर सोमवार रात नौ बजे गोरखपुर आ गईं।

 

वीरा की दो बेटियों की मौसी गोरखपुर के बिछिया में किराए के मकान में रहती हैं। इन लड़कियों ने रेलवे स्टेशन से ही मौसी को फोन किया और आने की जानकारी दी। देर रात पैदल ही बिछिया के लिए निकल पड़ीं। आरोप है कि रास्ते में कुछ अराजकतत्व मिल गए और लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। लड़कियों ने शोर मचाकर कुछ लोगों को बुलाया तो अराजकतत्व भाग निकले। किसी तरह सब मौसी के घर पहुंच गईं।

 

इसी बीच मंगलवार दोपहर लड़कियों के परिजन भी गोरखपुर आ गए। सब लड़कियों को बिहार ले जाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन लड़कियां तैयार नहीं हुईं। लिहाजा, मामला कौवाबाग पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस चौकी पहुंचकर लड़कियों ने आपबीती सुनाई और परिजनों के साथ बिहार जाने से इनकार कर दिया। उनका आरोप था कि परिजनों ने रुपयों के खातिर गिरवी रख दिया था। जिस मुखिया के घर पर बंधक बनाकर रखा गया था, वहां मारपीट की जाती थी। उधर, देर शाम शाहपुर पुलिस ने लड़कियों को महिला थाने भेज दिया। वहां से लड़कियों को एएचटीयू (एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट) भेजा गया। एएचटीयू ने बाल कल्याण समिति (न्यायालय) के सामने लड़कियों को पेश किया। कमेटी की अध्यक्ष वंदना सिंह ने मामले को सुनने के बाद लड़कियों को समझा बुझाकर देर शाम परिजनों के साथ घर भेज दिया।

TAGGED: # latest news, bihar crime news, CRIME NEWS, Interesting News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : छग विधानसभा शीतकालीन सत्र समाप्त, अनुपूरक बजट और हुक्का बार पर प्रतिबंध का विधेयक पारित BIG NEWS : छग विधानसभा शीतकालीन सत्र समाप्त, अनुपूरक बजट और हुक्का बार पर प्रतिबंध का विधेयक पारित
Next Article CG CRIME NEWS : युवक ने किया प्यार का इजहार, तो युवती ने इतने जोर से चिल्लाया, हुआ गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : युवक ने किया प्यार का इजहार, तो युवती ने इतने जोर से चिल्लाया, हुआ गिरफ्तार 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बंगाल पोर्न रैकेट: इवेंट कंपनी की आड़ में अश्लील फिल्में, मुख्य आरोपी श्वेता खान और बेटा गिरफ्तार
Grand News June 12, 2025
रेलवे स्टेशन के पास लक्ष्मी केमिकल में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी
Grand News June 11, 2025
CG NEWS: 108 कलशों से हुआ प्रभु का पावन महास्नान,देव स्नान पूर्णिमा पर मंदिर के पट हुए बंद, 15 दिन रहेंगे विश्राम पर, दर्शन रहेंगे बंद, 27 जून को निकलेगी गरियाबंद की भव्य रथ यात्रा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 11, 2025
CG NEWS : रेत तस्करों ने की फायरिंग, दो ग्रामीण घायल — गांव में तनाव का माहौल
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?