Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: India Vs Japan : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एकतरफा जीत, बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जापान को 6-0 से दी मात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsखेलदेश

India Vs Japan : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एकतरफा जीत, बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जापान को 6-0 से दी मात

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/19 at 1:09 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
India Vs Japan : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एकतरफा जीत, बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जापान को 6-0 से दी मात
India Vs Japan : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एकतरफा जीत, बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जापान को 6-0 से दी मात
SHARE

 

Contents
टीम इंडिया का रहा जलवा जीत की हैट्रिक पूरी 21 दिसंबर को सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम
India Vs Japan : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एकतरफा जीत, बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जापान को 6-0 से दी मात
 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी राउंड-रॉबिन मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया है। टीम इंडिया ने जोरदार खेल दिखाते हुए जापान को 6-0 से मात दी। पिछले मैच में 2 गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में भी दो गोल किए और जीत के बड़े स्टार रहे। भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरी जीत रही।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

टीम इंडिया का रहा जलवा 

हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए कमाल का गोल कर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद जापान ने तेजी से काउंटर अटैक किया, लेकिन टीम इंडिया ने जापान के अटैक रोक दिया। दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया ने तेजी से शुरुआत की। जापान को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम फेल रही। टीम इंडिया ने अटैक किया और इसी का फायदा उठाते हुए दिलप्रीत सिंह ने 23वें मिनट में दूसरा गोल दागकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

- Advertisement -

 

तीसरे क्वार्टर में जरमनप्रीत सिंह ने मैच के 34वें मिनट में बेहतरीन तकनीक दिखाते हुए फील्ड गोल किया और भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 46वें मिनट में सुमित ने जापान के खिलाफ चौथा गोल दागकर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। मैच खत्म होने से सात मिनट पहले हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल किया और टीम इंडिया 5-0 से आगे हो गई। हरमनप्रीत का ये इस मैच में दूसरा गोल रहा। इस गोल के एक मिनट बाद ही शमशेर सिंह मैच में अपना पहला और भारत के लिए छठा गोल किया। भारतीय टीम ने जापान को एक बार भी मैच में वापसी का मौका नहीं दिया और आसान जीत दर्ज की।

 

जीत की हैट्रिक पूरी

इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पहले मैच में कोरिया के खिलाफ स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया था। इसके बाद चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को टीम इंडिया ने 3-1 से मात दी थी। रविवार को जापान के खिलाफ मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

 

 21 दिसंबर को सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले में जीत के साथ भारत के 10 अंक हो गए हैं और टीम ने सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया है। 21 दिसंबर को सेमीफाइनल में टीम का सामना क्वालिफायर-4 की टीम से होगा।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, HOCKEY NEWS, SPORT NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bigg Boss 15: सलमान खान ने सनी लियोनी को दी थप्पड़ मारने की धमकी, डर के मारे एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
Next Article BIG NEWS : जिले में धारा 144 लागू, दो पार्टी की नेताओं की हत्या के बाद लिया गया फैसला, CM ने की निंदा  BIG NEWS : जिले में धारा 144 लागू, दो पार्टी के नेताओं की हत्या के बाद लिया गया फैसला, CM ने की निंदा 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?