Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : आग तापने जलाया था अलाव, जलता छोड़कर चले गए सोने, जिंदा जले पति-पत्नी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बलरामपुर

CG NEWS : आग तापने जलाया था अलाव, जलता छोड़कर चले गए सोने, जिंदा जले पति-पत्नी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/21 at 12:00 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : आग तापने जलाया था अलाव, जलता छोड़कर चले गए सोने, जिंदा जले पति-पत्नी 
CG NEWS : आग तापने जलाया था अलाव, जलता छोड़कर चले गए सोने, जिंदा जले पति-पत्नी 
SHARE
CG NEWS : आग तापने जलाया था अलाव, जलता छोड़कर चले गए सोने, जिंदा जले पति-पत्नी 
 

 

Contents
बेटे के पहुंचने से पहले हुई मौत पुलिस कर रही मामले की जाँच

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ खलिहान में आग लगने से किसान दंपति की जलकर मौत हो गई। बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सामरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीरापाट गांव के खलिहान में किसान मरियानुस बड़ा (57) और उसकी पत्नी विजय बड़ा (55) फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान आग लगने से जलकर दोनों की मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

बेटे के पहुंचने से पहले हुई मौत 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरियानुस और उनका परिवार जमरीपाट गांव में खेती किसानी करता है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मरियानुस और उसकी पत्नी विजय खलिहान में धान की रखवाली करने गए थे। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड की वजह से किसान दंपति वहीं अलाव जलाकर सो गए। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद खलिहान में आग लग गई और वहां रखे फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जब घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को मिली तब वह और मरियानुस का बेटा अरविंद वहां पहुंचे। लेकिन तब तक विजय की मौत हो चुकी थी। वहीं मरियानुस गंभीर रूप से घायल हो गया था।

- Advertisement -

 

ALSO READ : शाॅपिंग साइट से चाकू मंगवाने वालों की खैर नहीं, राजधानी पुलिस हुई सख्त, ऑनलाइन मंगाए गए 72 धारदार हथियार जब्त

 

पुलिस कर रही मामले की जाँच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना कर दिया गया था। बाद में पुलिस दल ने घटनास्थल से किसान की पत्नी का शव बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मरियानुस को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में मरियानुस की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

TAGGED: CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, Latest News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद- पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल के हमारे नायक के रूप में व्याख्याता ओम प्रकाश वर्मा का चयन
Next Article  CG NEWS : पांच दिनों से कुत्ते के बच्चे को साथ लेकर घूम रहा है बंदरों का समूह, खाना खिला कर करता है रखवाली, तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो   CG NEWS : पांच दिनों से कुत्ते के बच्चे को साथ लेकर घूम रहा है बंदरों का समूह, खाना खिला कर करता है रखवाली, तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aadhaar Free Update : बढ़ाई गई फ्री आधार कार्ड अपडेट की तारीख, जानिए कब तक कर सकेंगे सुधार
देश June 14, 2025
Ahmedabad Plane Crash : भीषण विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 275 
Grand News June 14, 2025
NEET Result 2025 OUT : नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें परिणाम 
Grand News June 14, 2025
जानिए क्यों अविवाहित जोड़े नहीं करते पूरी के जगन्नाथ जी के दर्शन
Jagannath Puri Mandir : जानिए क्यों जगन्नाथ पुरी मंदिर में अविवाहित जोड़ों की नहीं मिलती एंट्री, क्या हैं परंपरा
Grand News धर्म June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?