Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत और 26 जख्मी, नए साल पर भारी संख्या में जुटे थे श्रद्धालु
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदुर्घटना

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत और 26 जख्मी, नए साल पर भारी संख्या में जुटे थे श्रद्धालु

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/01/01 at 7:12 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत होने की खबर है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने बताया कि फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसके चलते बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं। मृतक लोगों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आए श्रद्धालु शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

#UPDATE | Katra: 6 dead in the stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan, exact number not there yet. Their post mortem will be done. Injured being taken to Naraina hospital, total number of injured not confirmed either: Dr Gopal Dutt, Block Medical Officer, Community Health Centre https://t.co/LaOpUdyuCG pic.twitter.com/xtKVnrYGHY

— ANI (@ANI) January 1, 2022

- Advertisement -

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया, ‘माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत हो गई है। अब तक सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाना है। इसके अलावा घायलों को नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।’ अब तक 26 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि यह हादसा तड़के 2:45 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स में हमें यह पता चला है कि कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद लोग भागने लगे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

घायल लोगों में से भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल 26 घायलों को माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रियासी के पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण है। मौके पर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। भगदड़ की वजह का पता लगाया जा रहा है।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, भगदड़ मचने से 12 लोगों, माता वैष्णव, मौत, सोशल मीडिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पीएम मोदी आज शाम मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा BREAKING NEWS : प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2022 के आगाज पर क्या कहा, किस संकल्प को पूरा करने का उठाया बीड़ा, क्या हैं संदेश…
Next Article राज्य के 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव BREAKING NEWS : राज्य के 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव, बढ़ती संख्या LOCK DOWN का दे रहे संकेत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
Grand News May 11, 2025
Shivraj Singh Chouhan's visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”....शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम 
Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”….शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम 
NATIONAL VIRAL VIDEO May 11, 2025
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?