![राजधानी में सरकारी नीति के खिलाफ भाजपा का चक्का जाम](https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/01/BJP-Chakka-Jam.jpg)
नई आबकारी नीति को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने आज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस आबकारी नीति के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हर वार्ड में 3—5 शराब के ठेके खोलने की अनुमति दी गई है, जिसका पुरजोर विरोध हो रहा है। वहीं दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ बीजेपी सड़कों पर उतर आई है।
भाजपा ने केजरीवाल की नई शराब नीति के खिलाफ सोमवार को चक्का जाम किया। NH24 पर बीजेपी के चक्का जाम के चलते लक्ष्मी नगर, south दिल्ली में भारी जाम लग गया। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल सरकार ने 500 स्कूलों का वादा किया था, लेकिन 1000 शराब के ठेके खोल दिए हैं।
#WATCH दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम प्रदर्शन किया। (वीडियो अक्षरधाम मंदिर के पास की हैं।) pic.twitter.com/OTbGWCT1mA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2022
दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली सरकार की तरफ से नई एक्साइज पॉलिसी को लागू किया गया है, इसके तहत तकरीबन 849 नई शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। ई पॉलिसी के तहत हर वार्ड में 3 नई शराब की दुकानें होंगी, जिसे लेकर बीजेपी लगातार दिल्ली सरकार को घेरने में लगी है।
भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति नौजवानों और गरीबों के घरों को बर्बाद करेगी। दिल्ली सरकार ने शराब पीने की उम्र 21 से घटाकर 18 कर दी गई है। इसके अलावा लड़कियों के लिए पब बनाए जाएंगे। हम इन नीतियों के विरोध में दिल्लीवासियों के साथ चक्का जाम कर रहे है।
आज तक जहां शराब की दुकानें नहीं खुली थी वहां अरविंद केजरिवाल ने दुकानें खुलवा दी हैं। BJP शराब नीति के ख़िलाफ़ लगातार प्रदर्शन कर रही है और आज पूरी दिल्ली में चक्का जाम है। यह वही केजरीवाल हैं जो स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बनाने की बात करते थे: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता https://t.co/zLWUanmgmk pic.twitter.com/smY7qzkmTM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2022