Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : बीरगांव में महापौर और सभापति के पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा, 10 वोट से बीजेपी को दी मात 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

BIG BREAKING : बीरगांव में महापौर और सभापति के पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा, 10 वोट से बीजेपी को दी मात 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/01/04 at 12:56 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG BREAKING : बीरगांव में महापौर और सभापति के पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा, 10 वोट से बीजेपी को दी मात 
BIG BREAKING : बीरगांव में महापौर और सभापति के पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा, 10 वोट से बीजेपी को दी मात 
SHARE

 

BIG BREAKING : बीरगांव में महापौर और सभापति के पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा, 10 वोट से बीजेपी को दी मात 
 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। रायपुर के बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस के नंदलाल देवांगन ने ही जीत दर्ज की है। उन्होंने BJP उम्मीदवार पतिराम साहू को 10 वोट के अंतर से हरा दिया। महापौर पद के लिए कांग्रेस ने नंदलाल देवांगन को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस को यहां 40 में से 25 वोट मिले। इसमें 6 निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं। वहीं BJP प्रत्याशी को महज 15 वोट ही मिले हैं। 3 निर्दलीय पार्षद पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके थे। बाद में अन्य तीन ने भी कांग्रेस को समर्थन कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

 सभापति पद पर भी कांग्रेस का कब्जा

- Advertisement -

सभापति पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस के सभापति पद के उम्मीदवार कृपाराम निषाद ने जेसीसीजे के एवज देवांगन को हरा दिया है। बीजेपी के समर्थन के बावजूद एवज के पक्ष में केवल 14 वोट पड़े। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 26 वोट मिले। सभापति चुनाव में बीजेपी या जोगी कांग्रेस के किसी पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की है।

महापौर चुनाव के लिए जोगी कांग्रेस ने भी बीजेपी को समर्थन दिया था, जबकि सभापति पद के लिए BJP जोगी कांग्रेस को समर्थन कर रही थी। उधर, कांग्रेस की तरफ से कृपाराम निषाद को सभापति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया था। जोगी कांग्रेस के समर्थन के बाद ही महापौर चुनाव में BJP के पक्ष में 5 और वोट जुड़ गए थे और BJP प्रत्याशी को कुल 15 वोट मिले थे। BJP के यहां 10 पार्षद ही जीतकर आए थे।

जोगी कांग्रेस के 05 पार्षद जीते थे

 

जोगी कांग्रेस के 05 पार्षद भी चुनाव जीतकर आए थे। इसी वजह से जोगी कांग्रेस ने भी सभापति पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। यहां BJP के समर्थन के बाद उसे कम से कम 15 वोट मिलने चाहिए थे। मगर 14 वोट ही मिल हैं। ऐसे में किस एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की। इसका BJP और जोगी कांग्रेस दोनों पता लगा रहे हैं। जोगी कांग्रेस की तरफ से एवज देवांगन सभापति पद के लिए उम्मीदवार थे।

 

नंदलाल देवांगन वार्ड 25 से तीसरी बार चुनाव जीतकर आए थे। वे रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के करीबी हैं। महापौर चुनाव के रिजल्ट आने के बाद कांग्रेसियों ने बीरगांव में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नंदलाल के महापौर बनने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उन्हें मिठाई खिलाई।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने दिलाई शपथ 

 

महापौर चुनाव के पहले रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। सभी 40 के 40 पार्षदों का एक साथ शपथ ग्रहण हुआ अब महापौर चुने जाने की कवायद शुरू हुई और कांग्रेसी को महापौर चुना गया है। 40 वार्ड वाले इस नगर निगम में इससे पहले बीजेपी का कब्जा था।

TAGGED: cg urban body election, cg urban body election 2021, cg urban body election 2021 news, cg urban body election news, cg urban body election voting news, cg urban body voting news, chhattisgarh urban body, chhattisgarh urban body election, chhattisgarh urban body election 2021, chhattisgarh urban body election 2021 news cg urban body election voting, chhattisgarh urban body election result 2021, chhattisgarh urban body election result 2021 news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एक्शन मोड में जिला प्रशासन: डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य विभाग को सभी तैयारी के साथ अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करने के दिए निर्देश
Next Article CG NEWS : स्कूल में गिरी बाथरूम की दिवार, दबने से 7 वर्षिय बच्ची की मौत, संचालक पर आरोप  CG NEWS : स्कूल में गिरी बाथरूम की दिवार, दबने से 7 वर्षिय बच्ची की मौत, संचालक पर आरोप 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?