Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंसान को अंदर से खोखला कर देता है डिप्रेशन, जानिए क्या हैं इसके लक्षण और बचने का तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

इंसान को अंदर से खोखला कर देता है डिप्रेशन, जानिए क्या हैं इसके लक्षण और बचने का तरीका

Vijay Sinha
Last updated: 2020/06/15 at 1:41 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सुशांत लंबे वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सुशांत के इस कदम ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हर कोई ये सोच रहा है आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जो इस सफल अभिनेता को अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। जानिए क्या होता है डिप्रेशन, इसके लक्षण और बचाव के तरीके। 

क्या होता है डिप्रेशन?

- Advertisement -
Ad image

खुशी और दुख जिंदगी के दो अहम पहलू हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी जिंदगी में खुशियां हमेशा बरकरार रहे लेकिन ऐसा होना मुनासिब नहीं है। दुख और खुशी दोनों जिंदगी में हवा के झोंके की तरह आते हैं। जिंदगी में खुशियां जितनी हों उतनी ही कम लगती हैं लेकिन दुख की एक छाया भी इंसान को अंदर तक तोड़ कर रख देती है। किसी भी इंसान का दुख, पीड़ा या फिर बुरा महसूस करना लंबे वक्त तक अमूमन डिप्रेशन कहलाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया में बीमारियों का सबसे बड़ा कारण डिप्रेशन ही है। खास बात ये है कि डिप्रेशन का शिकार सिर्फ वयस्क ही नहीं बल्कि कम उम्र के बच्चे भी हैं।

- Advertisement -

इन आसान उपायों की बदौलत पा सकते हैं इससे छुटकारा

- Advertisement -


डिप्रेशन के लक्षण
हमेशा उदास रहना
अकेले बैठने का मन करना
रोशनी से चिढ़ना, अंधेरे में बैठने का मन करना
जिन कामों को करने में आनंद आता था उनमें रुचि खत्म होना
मन शांत न रहना, हमेशा बेचैनी रहना
दिमाग कम चलना
समझ में न आना क्या सही है क्या गलत
खुद को बेकार समझना यानि कि दूसरों की तुलना में खुद को कुछ नहीं समझना
फैसला लेने में दिक्कत आना
खुदकुशी का ख्याल बार-बार आना

डिप्रेशन से बचाव के तरीके


डिप्रेशन किसी भी इंसान को अंधेरे में धकेल देता है। ऐसे में अगर आप किसी भी व्यक्ति में डिप्रेशन के लक्षण को देख रहे हैं तो उसका समाधान तुरंत करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा नहीं होने पर वो व्यक्ति दुनिया के लिए तो जिंदा रहेगा लेकिन अंदर ही अंदर हर दिन वो खत्म हो रहा होता है। इसलिए आप इन उपायों को अपनाकर डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति की मदद करके उसे दोबारा जिंदगी की लय में लौटा सकते है।
तुरंत मनोचिकित्सक से संपर्क करें।
डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को कभी भी अकेला न छोड़ें।
परिवार और दोस्तों का साथ, कभी भी आपको अकेलापन महसूस नहीं होने देगा।
आसपास खुशनुमा माहौल बनाना
हमेशा किसी न किसी काम में पीड़ित को व्यस्त रखना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACTION NEWS: रायपुर निगम जोन चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाला पार्षद निष्कासित, जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद फैसला
Next Article BREAKING NEWS : युवती ने की आत्महत्या, कॉम्पिटिशन एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद उठाया ये कदम…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?