Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छेरछेरा… माई कोठी के धान ला हेर हेरा: आज मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का लोक पर्व ‘छेरछेरा पुन्नी’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

छेरछेरा… माई कोठी के धान ला हेर हेरा: आज मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का लोक पर्व ‘छेरछेरा पुन्नी’

GrandNews
Last updated: 2022/01/17 at 2:22 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

आज छेरछेरा (cherchera) पर्व है। छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे छेरछेरा पुन्नी (chher chhera punni) या छेरछेरा तिहार (cherchera festival) भी कहते हैं। इसे दान करने का पर्व माना जाता है। इस दिन छत्तीसगढ़ में युवक-युवती और बच्चे, सभी छेरछेरा (अनाज) मांगने घर-घर जाते हैं।

- Advertisement -
Ad image

छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पुन्नी (chher chhera punni) का अलग ही महत्व है। वर्षों से मनाया जाने वाला ये पारंपरिक लोक पर्व साल के शुरुआत में मनाया जाता है। इस दिन रुपये पैसे नहीं बल्कि अन्न का दान करते हैं।

- Advertisement -

इसलिए मनाते हैं छेरछेरा

- Advertisement -

धान का कटोरा कहलाने वाला भारत का एक मात्र प्रदेश छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान प्रदेश है। यहां पर ज्यादातर किसान वर्ग के लोग रहते हैं। कृषि ही उनके जीवकोपार्जन का मुख्य साधन होता है। यही वजह है कि कृषि आधारित जीवकोपार्जन और जीवन शैली ही अन्न दान करने का पर्व मनाने की प्रेरणा देती है। अपने धन की पवित्रता के लिए छेरछेरा तिहार मनाया जाता है। क्योंकि जनमानस में ये अवधारणा है कि दान करने से धन की शुद्धि होती है।

17 जनवरी का राशिफल: यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो देखिए आज के राशिफल में आज क्या है?

माई कोठी के धान ला हेर हेरा…

छेरछेरा पर बच्चे गली-मोहल्लों, घरों में जाकर छेरछेरा (दान) मांगते हैं। दान लेते समय बच्चे ‘छेर छेरा… माई कोठी के धान ला हेर हेरा’ कहते हैं और जब तक आप अन्न दान नहीं देंगे तब तक वे कहते रहेंगे- ‘अरन बरन कोदो करन, जब्भे देबे तब्भे टरन’। इसका मतलब ये होता है कि बच्चे आपसे कह रहे हैं, मां दान दो, जब तक दान नहीं दोगे तब तक हम नहीं जाएंगे।

शाकंभरी देवी हुई थी प्रकट

जनश्रुति के अनुसार, एक समय धरती पर घोर अकाल पड़ा। इससे इंसान के साथ जीव-जंतुओं में भी हाहाकार मच गया। तब आदीशक्ति देवी शाकंभरी को पुकारा गया। जिसके बाद देवी प्रकट हुईं और फल, फूल, अनाज का भंडार दे दिया। जिससे सभी की तकलिफें दूर हो गई। इसके बाद से ही छेरछेरा मनाए जाने की बात कही जाती है।

दान की महान संस्कृति का परिचायक ‘छेरछेरा’

जो भिक्षा मांगता है वह ब्राह्मण कहलाता है और जो भिक्षा देता है उसे देवी कहा जाता है। जैसे मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। जनश्रुतियों के अनुसार ऐसे ही छेरछेरा के दिन मांगने वाला याचक यानी ब्राह्मण होता है और देने वाले को शाकंभरी देवी का रूप माना जाता है।

TAGGED: # latest news, cg news in hindi, cherchera, chher chhera in chhattisgarh, chher chhera punni, chher chhera punni 2022, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ में छेरछेरा, छेरछेरा, छेरछेरा का मतलब, छेरछेरा क्यों मनाते हैं, छेरछेरा पुन्नी, छेरछेरा पुन्नी 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल 17 जनवरी का राशिफल: यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो देखिए आज के राशिफल में आज क्या है?
Next Article Paush Purnima 2022: पौष पूर्णिमा में करें भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा, इन उपायों से मां लक्ष्मी को बुलाएं अपने घर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध,किया चक्काजाम
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ June 7, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ सिख संगठन लेडीज विंग द्वारा “सिक्खी स्वरुप एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन होरा ने प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला 
Grand News छत्तीसगढ़ June 7, 2025
khan sir’s wedding : रायपुर के 2 युवक पटना पहुंचे खान सर के रिसेप्शन में.., देश भर की कई नामचीन हस्तियां हुईं शामिल
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
History of Motorcycle: जानिए मोटरसाइकिलों का इतिहास, ये है दुनिया की सबसे पहेली मोटरसाइकिल 
Business Exclusive Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?