Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कॉलेज के विद्यार्थियों की फीस भरने पार्षद ने दिखाई दरियादिली, 1 माह का वेतन किया दान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनादगांव

कॉलेज के विद्यार्थियों की फीस भरने पार्षद ने दिखाई दरियादिली, 1 माह का वेतन किया दान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/01/29 at 2:54 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नम्बर 42 के पार्षद ऋषि शास्त्री ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की जनभागीदारी फीस भरने के लिए अपने 1 माह का वेतन दान दिया है, जिससे लगभग 20 छात्र छात्राओं की जनभागीदारी शुल्क जमा होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शासकीय दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी शुल्क 30 रूपये से बढ़ाकर 430 रूपये कर दिया गया है। जिसका विरोध लगातार छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की मदद के लिए वार्ड नंबर 42 बसंतपुर क्षेत्र के पार्षद ऋषि शास्त्री सामने आए हैं और अपने 1 माह का वेतन 7 हजार 7 सौ रूपये दान कर छात्र छात्राओं के लिए जनभागीदारी शुल्क जमा करने की पहल की है। इसकी शुरुआत करते हुए आज पार्षद ऋषि शास्त्री ने 3 विद्यार्थियों का शुल्क जमा किया है, जिनमें दिव्यांग और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी शामिल है। पार्षद ऋषि शास्त्री का कहना है कि जब वे इस कॉलेज में पढ़ते थे तब उनके पास भी फीस जमा करने रुपए नहीं रहते थे, तब उनकी फीस कॉलेज के प्राध्यापक जमा कर दिया करते थे, अपने उन्हीं दिनों को याद करते हुए ऋषि शास्त्री ने जनभागीदारी शुल्क के रूप में लिए जा रहे हैं 430 रूपये को अपने वेतन से देने का निर्णय लिया। ऋषि शास्त्री दिग्विजय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के सदस्य भी हैं ऐसे में उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं के दर्द को महसूस किया और 20 विद्यार्थियों के लिए अपने 1 माह का वेतन जमा कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जनभागीदारी समिति सदस्य एवं पार्षद ऋषि शास्त्री ने दिग्विजय महाविद्यालय से ही अध्ययन किया है और वे यहां छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं। राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 42 के कांग्रेस पार्षद ऋषि शास्त्री के द्वारा दिव्यांग और आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए फीस देने अपना एक माह का वेतन दान किये जाने को लेकर उनके प्राध्यापकों ने भी उनकी प्रशंसा की, तो वही लाभार्थी विद्यार्थियों ने भी पार्षद ऋषि शास्त्री के इस कार्यों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया है।

 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Video-2022-01-29-at-3.38.14-PM.mp4

 

पार्षद ऋषि शास्त्री समाज सेवा के काम में निरंतर जुटे रहते हैं, वहीं वह शहर में पशु प्रेमी के नाम से भी जाने जाते हैं। गौ सेवा के क्षेत्र में आगे रहने वाले ऋषि शास्त्री ने जनभागीदारी शुल्क जमा नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है और उन्होंने 20 छात्र छात्राओं की प्रवेश शुल्क जमा करने का जिम्मा उठाया है। जिसके तहत अपने 1 माह का वेतन 20 छात्र छात्राओं के लिए जमा करा दिया है, ताकि फीस के अभाव में कोई भी विद्यार्थी अपनी शिक्षा से वंचित न रहे।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, RAJNANDGAON NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : शादी से पहले दूल्हे ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकता मिला शव CG CRIME NEWS : शादी से पहले दूल्हे ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकता मिला शव
Next Article 20 किलो गांजा के साथ बलिया उत्तर प्रदेश का तस्कर, गरियाबंद ज़िले से गिरफ़्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बाल गृह का निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लगाया बादाम का पौधा.
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाए 2000 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Grand News June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?