Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब तक की 10 बड़ी खबरें…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

अब तक की 10 बड़ी खबरें…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/17 at 4:30 AM
Neeraj Gupta
Share
7 Min Read
SHARE

1 CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में मिले आज 31 नए कोरोना पॉजिटिव, 102 हुए डिस्चार्ज, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी…

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज छत्तीसगढ़ में शाम 6 बजे तक 31 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश में आज 102 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 1784 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से 934 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं प्रदेश में अब तक 9 लोगों की मौत भी हुई है।

- Advertisement -
Ad image

2 ब्रेकिंग : कपड़ा व्यापारी निकला कोरोना पॉजिटिव , पंडरी एरिया में हड़कंप , कहीं आप तो नहीं मिले इनसे ?

- Advertisement -
रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन में राजभवन के सामने राजबाड़ा में रहवासी एक व्यापारी का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी को पिछले कुछ दिनों से सर्दी-बुखार की शिकायत थी। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद व्यापारी को एम्स में दाखिल कराया गया। व्यापारी की कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री नहीं है। उनका पुत्र लॉकडाउन के चलते भोपाल में फंसा हुआ था। दो महीने वहां रहने के बाद हफ्तेभर पहले ही वह रायपुर आया है। 8 दिन इसी मकान में रहा, फिर अपने मकान एटी प्लाजा,शंकर नगर में रहने चला गया है।

3 BIG BREAKING : LAC में भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के 20 जवान शहीद…. शहीद सैनिकों की संख्या बढ़ने का लगाया जा रहा अनुमान…

- Advertisement -
नई दिल्ली। LAC में भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के 20 जवान के शहीद होने की बड़ी खबर आरही है भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी है। 

4 राज्य सरकार ने दी सौगात, 54 सीनियर ग्रेड श्रेणी पुलिस अफसरों के वेतन में हुई बढ़ोतरी, देखिए पूरी सूची

रायपुर।  राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के सीनियर ग्रेड पे का तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने 54 पुलिस अफसरों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी का आदेश दिया है। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक इन डीएसपी व सीएसपी स्तर के अधिकारियों को जूनियर ग्रेड पे के स्थान पर सीनियर ग्रेड पे दिया जायेगा।  6 जून को हुई छानबीन समिति की बैठक के बाद 54 पुलिस अफसरों के सीनियर ग्रेड पे के लिए अनुशंसित किया गया। अब इन्हें 15600- 39100 ग्रेड पे 6600 मिला करेगा।

5 चीन मे विवाद के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 123 अंक गिरकर खुला

मुम्बई। आज बुधवार यानी 17 जून 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 122.76 अंक की गिरावट के साथ 33482.46 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 36.30 अंक की गिरावट के साथ 9877.70 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 680 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 338 शेयर तेजी के साथ और 296 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 46 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

6 BREAKING : पुलिस विभाग में तबादला का सिलसिला जारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक समेत आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी…

राजधानी में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किये गए हैं। विभिन्न थानों में पदस्थ दो निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश एसएसपी आरिफ शेख ने जारी किया है।

7 BREAKING : पीएम ने कहा, बगैर मास्क निकलने की भूल ना करें… अर्थव्यवस्था सुधरी है… जीत की ओर बढ़ रहा भारत

 देश में बढ़े कोरोना संकट के बीच आज से दो दिनों की केंद्र और राज्यों की अहम बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़, पंजाब,चंडीगढ़ समेत पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों से संवाद में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से हुई किसी की भी मौत असहज करने वाली है।

8 BREAKING : फिर जारी हुआ रेड-आरेंज-ग्रीन जोन… अब जानिए आप किस जोन में

 राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा।

9 गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली ओबीसी विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक

डियन नेशनल कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने देशभर के राज्यों में ओबीसी विभाग के सभी अध्यक्षों और समन्वयकों से वीडियों कांन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली। बैठक में वर्तमान समय में कोरोना को देखते हुए क्या-क्या तैयारियां की गई है और अभी तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री साहू ने कांन्फ्रेंसिंग में आने वाले 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के दिन किए जाने वाले कार्यक्रमों के बाबत चर्चा की।

10 ग्रैंड फ़ॉलोअप : दिल्ली की तर्ज पर बनेगा रायपुर में स्कूल, विधायक और मेयर ने लिया जायज़ा

 दिल्ली में चल रहे सरकारी स्कूल जो कि प्राइवेट स्कूलों से भी ज़्यादा सुविधा देते है. जो की बड़े मैदान, अच्छी बिल्डिंग, और सर्वसुविधायुक्त होते है . उसी तर्ज़ पर राजधानी में रायपुर नगर निगम द्वारा स्कूल खोले जाने के लिए आज महापौर एजाज़ ढेबर , रायपुर ग्रामीण के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, स्कूल शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, नगर निगम आयुक्त सौरभ सिंह की उपस्थिति में भवानी नगर लभांडी, जी ई रोड अग्रसेन धाम, सुनीता पार्क के पास जी ई रोड एवं अमलिडिह का निरीक्षण किया गया ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चीन से विवाद के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 123 अंक गिरकर खुला
Next Article भारत-चीन सीमा विवाद में शहीद हुए कुंदन ओझा, 20 दिन पहले पैदा हुई बेटी को भी नहीं देखा…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रॉयल्टी क्लीयरेंस में अटक रहे बिल, निगम ठेकेदारों ने लगाई गुहार 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 26, 2025
Video Viral”: अर्थी को बना दिया रील का सेट, वर्दी पर फिर उठे सवाल”शव यात्रा में इमोशनल एंगल ढूंढते सिपाही, वीडियो वायरल”
Grand News VIRAL VIDEO June 26, 2025
CG NEWS : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक – कहा, “छत्तीसगढ़ी साहित्य ने अपना शिखर पुरुष खो दिया”
छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
Padmashree Dr. Surend Dubey death : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का निधन, 2018 में उड़ी थी मौत की झूठी खबर — तब खुद लिखी थी ये मज़ेदार कविता
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?