Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गांधी सेवा ग्राम: प्राकृतिक सामाग्रियों और छत्तीसगढ़ की विशिष्ट शिल्प कला के मेल से बनेगा ‘गांधी का सेवाग्राम’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

गांधी सेवा ग्राम: प्राकृतिक सामाग्रियों और छत्तीसगढ़ की विशिष्ट शिल्प कला के मेल से बनेगा ‘गांधी का सेवाग्राम’

GrandNews
Last updated: 2022/02/02 at 4:15 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायुपर में गांधी सेवा ग्राम (Gandhi seva gram in Nava Raipur) बसाने जा रही है। महाराष्ट्र के वर्धा की तर्ज पर इस सेवा ग्राम काे तैयार किया जाएगा। जहां पूरा निर्माण मिट्‌टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक चीजों से किया जाएगा। इस सेवाग्राम का भूमिपूजन (Gandhi seva gram in Nava Raipur) तीन फरवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करेंगे। सेवा ग्राम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आत्मनिर्भर गांव की कल्पना को साकार करने के लिए हर तरह के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित सेवाग्राम की स्थापना साल 1936 में महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा के निवास के रूप की गई थी। वर्धा का ये संस्थान महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप ग्रामीण भारत के पुननिर्माण का केंद्र भी था। गांधीजी का मानना था कि भारत की स्थितियों में स्थायी रूप से सुधार के लिए ग्राम-सुधार ही एकमात्र विकल्प है।

- Advertisement -

BIG BREAKING : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत करेंगे राहुल गाँधी, सीएम भूपेश के परिवार से भी करेंगे मुलाकात, जानिए उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम 

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ी कला की दिखेगी झलक

सेवा ग्राम में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट कला और शिल्प कला भी दिखाई देगी। बस्तर, रायगढ़ और अन्य जिलों की अलग-अलग कला जैसे- बेल मेटल, लौह, टेराकोटा, पत्थर, कपड़े और बांस के उपयोग से परिसर को सजाया जाएगा।

गांधीवादी विचारधारा से जुड़ेंगे युवा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का मानना है कि सेवाग्राम के जरिए युवा गांधीवादी विचारधारा से परिचित होंगे। इस विचारधारा से युवाओं को जोड़कर उनकी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग किया जा सकता है। यह केन्द्र देश भर के युवाओं को गांधी दर्शन से परिचित कराने का जरिया बनेगा।

युवाओं को रोजगार गतिविधियों से जोड़ने की योजना

मुख्यमंत्री का मानना है कि युवाओं को रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ना होगा। उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ में शुरू किए गए राजीव गांधी युवा मितान क्लब (Rajiv Gandhi Yuva Mitan Club) के सदस्यों को गांधी सेवा ग्राम (Gandhi Seva Gram) से जोड़ने की रणनीति बनाई है।

TAGGED: # latest news, Cg Latest News, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, Gandhi Sevagram, Gandhi Sevagram in Nava Raipur, RAHUL GANDHI, Rahul Gandhi on chhattisgarh visit, Rajiv Gandhi Yuva Mitan Club, Sevagram ashram, गांधी सेवा ग्राम, गांधी सेवाग्राम, छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, नवा रायपुर में गांधी सेवाग्राम, राजीव गांधी युवा मितान क्लब, राहुल गाँधी, राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, सेवाग्राम आश्रम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज, कर्मचारियों को मिल सकता है रुका हुआ डीए और एरिएर, 2 लाख तक हो सकता है फायदा
Next Article FIH Pro League: भारत ने लगातार दूसरी बार दी चीन को शिकस्त, 2-1 से हराया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rajasthan police : आईपीएस राजीव कुमार शर्मा बने राजस्थान के नए DGP
राजस्थान July 3, 2025
RAIPUR BREAKING : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, ACB की रेड में हुआ खुलासा
Grand News July 3, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग के 295 पदों पर भर्ती, ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 
करियर छत्तीसगढ़ July 3, 2025
RAIPUR POLICE TRANSFER : रायपुर पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 27 थाना प्रभारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?