Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शहर में घुसा तेंदुआ : सड़कों पर पालतू जानवरों को दौड़ाता हुआ कैमरे में हुआ कैद…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

शहर में घुसा तेंदुआ : सड़कों पर पालतू जानवरों को दौड़ाता हुआ कैमरे में हुआ कैद…

Vijay Sinha
Last updated: 2022/02/02 at 3:54 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

शहर में घुसा तेंदुआ : शहर की सड़कों पर पालतू जानवरों को दौड़ाता हुआ कैमरे में कैद… जिला अस्पताल और उप जेल के पास घुमंतू मवेशियों को शिकार बनाने के लिए उस तेंदुए ने जमकर दौड़ाया है। इस घटनाक्रम का वीडियो फ़ुटेज उप जेल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। अब तेंदुए के शहर में घुस आने की खबर से शहरवासियों में ख़ौफ़ बना हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…

- Advertisement -

गरियाबंद। कल तक शहर के आसपास घूमने वाला जंगली तेंदुआ मंगलवार की रात जिला मुख्यालय में घुस आया था। जिला अस्पताल और उप जेल के पास घुमंतू मवेशियों को शिकार बनाने के लिए उस तेंदुए ने जमकर दौड़ाया है। इस घटनाक्रम का वीडियो फ़ुटेज उप जेल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। अब तेंदुए के शहर में घुस आने की खबर से शहरवासियों में ख़ौफ़ बना हुआ है। एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय से महज पाँच किलोमीटर की दूरी पर बसे पाथरमोहन्दा गाँव में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने की बात कही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे पहले भी तेंदुआ शहर में देखा जा चुका है। इस दफा तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। शहर से लगे उपजेल और जिला अस्पताल के पास कल रात तेंदुआ देखा गया है। इस दौरान तेंदुआ मवेशियों का शिकार करने उनके पीछे भाग रहा था। इसी दौरान जिला उप जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की ये हरकतें कैद हो गईं।

- Advertisement -


रात में ड्यूटी पर तैनात जेल के संतरी अमरजीत की माने तो ये 11 बजकर 55 मिनट के करीब का वाक्या है। जब मजरकट्टा की ओर से कुछ मवेशियों के अचानक दौड़ने की आवाजें सुनाई दीं, तभी संतरी ने देखा तो मवेशियों के ठीक पीछे तेंदुआ था। और मवेशियों को शिकार के लिए दौड़ा रहा था। संतरी अमरजीत ने बताया कि तेंदुआ जिला अस्पताल के गेट की तरफ गया और कुछ ही देर बाद उधर से भी मवेशियो को दौड़ाते हुए जेल की तरफ लाया। मवेशी भाग गए तेंदुआ कुछ देर जेल के बाहर बैठा रहा और उसके बाद पीछे की तरफ निकल गया। अमरजीत ने बताया कि वह अचानक तेंदुए को देखकर घबरा गया था। उसने अपने बचाव के लिए अपनी राइफल भी तैयार कर ली थी। इस दौरान जेल का कुत्ता भी बहुत देर तक तेंदुए को भौंकता रहा।

 

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS@ CHHATTISGARH NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ग़रीबों को न्याय दिलाने भाजपा पार्षद दल मैदान में, निगम मुख्यालय का किया घेराव
Next Article CORONA IN INDIA : देश में कोरोना से राहत, 24 घंटो में मिले एक लाख के पार कोरोना संक्रमित, दोगुने केस हुए स्वस्थ CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार में आई थोड़ी कमी, लेकिन मौत की संख्या नहीं हो रही है कम 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : सड़क के डिवाइडर में पड़ा मिला युवक का शव, होटल में करता था काम, जांच में जुटी पुलिस 
Grand News July 2, 2025
CG NEWS : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जमीन का बंटवारा बनी वजह, आरोपी गिरफ्तार  
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 2, 2025
Sheikh Hasina : बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा
Sheikh Hasina : बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा
Breaking News अंतराष्ट्रीय July 2, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रायपुर के आसमान में होगा भारतीय वायुसेना का प्रदर्शन, सांसद बृजमोहन की पहल पर रक्षा मंत्री ने दी स्वीकृति
छत्तीसगढ़ रायपुर July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?