Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छग में चल रहे सियासी ड्रामे में कांग्रेस की एंट्री, राजनांदगांव में फूंका राजेश मूणत का पुतला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़राजनांदगांव

छग में चल रहे सियासी ड्रामे में कांग्रेस की एंट्री, राजनांदगांव में फूंका राजेश मूणत का पुतला

GrandNews
Last updated: 2022/02/06 at 1:06 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) के रायपुर आगमन के बाद से भाजपा का ड्रामा जारी है। दो दिन से चल रहे इस ड्रामे में अब कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है। राजनांदगांव में रविवार दोपहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत (Former Minister Rajesh Moonat) का पुतला जलाया। कांग्रेसियों का कहना है कि राजेश मूणत 15 साल मंत्री रहे, अब खुलेआम गालियां दे रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत का एक वीडियो (Video of former minister Rajesh Munat) वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मियों से विवाद और फिर पूर्व मंत्री गालियां देते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजनांदगांव में कार्यकर्ता दोपहर में नारेबाजी करते हुए मानव मंदिर चौक पर पहुंचे और वहां पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला फूंका।

- Advertisement -

BIG BREAKING : ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रवास के दौरान बड़ा बवाल, हिरासत में लिए गए पूर्व मंत्री राजेश मूणत

- Advertisement -

मूणत पर कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं। हम इसका विरोध करते हैं। राजेश मूणत 15 साल तक छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे हैं, अब सार्वजनिक जगहों पर गालियां दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राजेश मूणत पर कार्रवाई की मांग की है।

यहां से शुरू हुआ बवाल

ये बवाल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रायपुर दौरे के बाद से शुरू हुआ है। शनिवार शाम 4 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री रुद्र गुरु के बंगले के सामने खड़े मुंगेली से आए तीन-चार युवकों को पीट दिया। आरोप है कि वे लोग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, उनमें से कोई काला झंडा नहीं दिखा रहा था। पुलिस ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को पकड़ा तो राजेश मूणत अफसरों से बदसलूकी पर उतर आए। इसके बाद से ही हंगामा जारी है।

 

TAGGED: # latest news, Cg Latest News, cg news in hindi, former minister Rajesh Munat, RAHUL GANDHI, Union Minister Jyotiraditya Scindia, Video of former minister Rajesh Munat, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री राजेश मूणत का वीडियो, राजेश मूणत, राजेश मूणत का पुतला जलाया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : सीएम भूपेश कैबिनेट की बैठक कल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा  अधिकार संपन्न मंत्रिमंडल समिति की बैठक 7 फरवरी को, शासकीय भूमि के संबंध में होगी चर्चा
Next Article पीएम मोदी पहुंचे शिवाजी पार्क, लता दीदी को दी श्रद्धांजलि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: शिवनाथ नदी पर तटबंध निर्माण का विरोध, किसानों ने की रोक लगाने मांग
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 9, 2025
अब जबलपुर स्थित मदन महल स्टेशन से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रोजाना किया जाएगा। रेलवे ने इस ट्रेन को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दि
Railways News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी ! अब जबलपुर से रायपुर के बीच दौड़ेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, मिलेगी राहत और होगी समय की बचत
Grand News छत्तीसगढ़ जबलपुर June 9, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, प्रदेश के 21 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना 
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: योजना का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पट्टे की मांग की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?