Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : छग में पौने 22 लाख किसानों ने बेचे 98 लाख मीट्रिक टन धान, प्रदेश में बना नया रिकार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

BREAKING NEWS : छग में पौने 22 लाख किसानों ने बेचे 98 लाख मीट्रिक टन धान, प्रदेश में बना नया रिकार्ड

GrandNews
Last updated: 2022/02/08 at 5:33 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
छग में पौने 22 लाख किसानों ने बेचे 98 लाख मीट्रिक टन धान
छग में पौने 22 लाख किसानों ने बेचे 98 लाख मीट्रिक टन धान
SHARE
छग में पौने 22 लाख किसानों ने बेचे 98 लाख मीट्रिक टन धान
छग में पौने 22 लाख किसानों ने बेचे 98 लाख मीट्रिक टन धान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 97 लाख 97 हजार 122 मीट्रिक टन धान की खरीदी कर अपने पिछले साल के रिकार्ड को ब्रेक करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है। राज्य में बीते साल 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस साल राज्य में एक दिसम्बर 2021 से शुरू हुआ धान खरीदी का महाअभियान आज 7 फरवरी को सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया।

Contents
राजनांदगांव रहा अव्व्लजिलेवार खरीदी की स्थितिहर जिले में रिकार्ड खरीदी
- Advertisement -

इस साल 21,77,283 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है, जो बीते वर्ष धान बेचने वाले 20,53,600 किसानों की संख्या से 1,23,683 अधिक है। बारदाना संकट और जनवरी माह में बेमौसम बारिश के बावजूद भी राज्य में किसानों से बिना किसी व्यवधान धान खरीदी पूरा होना, अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस साल किसानों से क्रय किए गए धान के एवज में उन्हें 19 हजार 83 करोड़ 97 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

राजनांदगांव रहा अव्व्ल

राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में राजनांदगांव जिला प्रदेश में अग्रणीय रहा है। राजनांदगांव जिले के 149 खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी के अंतिम तिथि 7 फरवरी तक सर्वाधिक 8 लाख 25 हजार 127 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। जांजगीर-चांपा जिला दूसरे क्रम पर रहा है यहां 8 लाख 24 हजार 552 मीट्रिक टन धान का उपार्जन हुआ है। महासमुंद जिले ने 7 लाख 74 हजार 136 मीट्रिक टन धान की खरीदी कर तीसरे क्रम पर रहा है।

- Advertisement -

जिलेवार खरीदी की स्थिति

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में 1,58,915 मीट्रिक टन, बीजापुर में 63,703 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा में 17,437 मीट्रिक टन, कांकेर में 3,18,793 मीट्रिक टन, कोण्डागांव में 1,53,322 मीट्रिक टन, नारायणपुर में 22,794 मीट्रिक टन, सुकमा में 46,291 मीट्रिक टन, बिलासपुर में 4,84,119 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 69,356 मीट्रिक टन, कोरबा में 1,70,237 मीट्रिक टन, मुंगेली में 3,83,622 मीट्रिक टन, रायगढ़ में 5,72,898 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 5,19,469 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।

- Advertisement -

हर जिले में रिकार्ड खरीदी

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 6,30,616 मीट्रिक टन, दुर्ग में 4,17,097 मीट्रिक टन, कवर्धा में 4,16,281 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार में 6,96,431, मीट्रिक टन, धमतरी में 4,31,397 मीट्रिक टन, गरियाबंद में 3,31,512 मीट्रिक टन, रायपुर में 5,09,931 मीट्रिक टन, बलरामपुर में 1,93,867 मीट्रिक टन, जशपुर में 1,54,181 मीट्रिक टन, कोरिया में 1,40,093 मीट्रिक टन, सरगुजा में 2,19,967 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 2,50,976 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।

TAGGED: 1 दिसंबर ले धान खरीदी, 91 लाख मीट्रिक टन की खरीदी, chhattisgarh में 1 december से धान खरीदी, chhattisgarh में अब तक रिकॉर्ड धान की खरीदी, chhattisgarh में नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख, अब तक 92.80 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक 97 लाख 71 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत, धान खरीदी ऊपर मंथन !, धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग, धान खरीदी के लिए पंजीयन की आखिरी तारीख खत्म, धान खरीदी ल लेके बइठक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राजधानी की रिटायर्ड महिला अधिकारी हुई ठगी का शिकार CG CRIME NEWS : राजधानी की रिटायर्ड महिला अधिकारी हुई ठगी का शिकार, कोई भी आ सकता है ऐसे झांसे में
Next Article आज से 100% उपस्थिति का है फरमान, प्रदेश में मिले 1300 मरीज BREAKING NEWS : आज से 100% उपस्थिति का है फरमान, प्रदेश में मिले 1300 मरीज, 14 की मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान 
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य May 24, 2025
उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में मॉनिटर लिज़ार्ड के शिकारी की गिरफ्तारी, तीन फरार – थर्मल ड्रोन से इलाके की निगरानी
Grand News May 24, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त
Grand News May 24, 2025
RAIPUR NEWS : थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत बी.एन.बी. स्कूल परिसर में सड़क सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन
Grand News May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?