Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हादसा : राजनांदगांव में लकड़ी लदे ट्रक की टक्कर से बाइक जलकर राख, दबने से दो लोगों की हुई मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

हादसा : राजनांदगांव में लकड़ी लदे ट्रक की टक्कर से बाइक जलकर राख, दबने से दो लोगों की हुई मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे..

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/17 at 12:27 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा लकड़ी से लदे ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत के चलते हुआ। टक्कर लगने के बाद बाइक जलकर राख हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें राजनांदगांव के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा छुरिया क्षेत्र में बम्हनी रोड पर हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, डोंगरगड़ के अंड़ी निवासी दौलत साहू और झींझारी निवासी दिनेश साहू शादी में शामिल होने के लिए आए थे। दौलत के चारभांटा स्थित ससुराल में शादी थी। दोनों छुरिया से बाइक पर पेट्रोल का केन लेकर जा रहे थे। अभी वो छुरिया से करीब दो किमी दूर बम्हनी रोड पर पहुंचे ही थे कि सामने से लकड़ियां लेकर आ रहे माजदा ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में भरी लकड़ियां दूर तक फैल गईं। 

- Advertisement -
Ad image

वहीं दोनों युवक दूर तक घिसटते चले गए और पेड़ से टक्कर लगने के बाद बाइक में आग लग गई। इससे ट्रक सवार 6 लोग भी आग की चपेट में आ गए। लकड़ी से दबने और आग के कारण बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक सवार दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें राजनांदगांव उपचार के लिए रेफर किया गया है। ट्रक सवार लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। 

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : गलवान वैली में चीन ने जानबूझकर किया हमला, सोची समझी साजिश के तहत भारतीय सीमा में घुसे सैनिक
Next Article ATTENTION : क्या आपने भी तोड़ा है इस शहर में ट्रैफिक नियम, यदि हां तो हो जाईए तैयार क्योंकि ….
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?