Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पत्नी को जिंदा जला रहा था पति, दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों ने पूछा तो बोला –  मांस पका रहे हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइम

पत्नी को जिंदा जला रहा था पति, दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों ने पूछा तो बोला –  मांस पका रहे हैं

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/11 at 1:33 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
पत्नी को जिंदा जला रहा था पति, दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों ने पूछा तो बोला -  मांस पका रहे हैं
पत्नी को जिंदा जला रहा था पति, दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों ने पूछा तो बोला -  मांस पका रहे हैं
SHARE

 

Contents
2015 में हुई थी शादीपूछने पर बोला – मीट बनाया जा रहा है दहेज के लिए की बेटी की हत्या – परिजन  दूसरे कमरे में सो रहा था डेढ़ साल का बच्चा 
- Advertisement -
पत्नी को जिंदा जला रहा था पति, दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों ने पूछा तो बोला -  मांस पका रहे हैं
 

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसनसोल (asansol) में पति की दरिंदगी का वीभत्स मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को घर में ही जिंदा जलाकर मार दिया। दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों ने उससे पूछा कि क्या जल रहा है, तो पति ने बोला कि मांस पका रहा हूं। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घर में झांककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

2015 में हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, आसनसोल के जामुरिया के निघा क्षेत्र की रहने वाली कंचन नोनिया की शादी 2015 में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी निवासी सुधीर नोनिया से हुई थी। गुरुवार को पड़ोसियों ने सुधीर के घर में कुछ जलता देखा।

 

पूछने पर बोला – मीट बनाया जा रहा है

 

धुंए और दुर्गंध के बारे में पूछा तो सुधीर ने बताया कि घर में खस्सी मीट बनाया जा रहा था, लेकिन जब पड़ोसी घर के अंदर गए तब पता चला कि वह कंचन के शरीर को जला रहा था। कुछ लोगों ने कंचन के जलते हुए दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। DCP डॉ. कुलदीप एसएस ने बताया, ‘पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ​इनसे पूछताछ की जा रही है।’

 दहेज के लिए की बेटी की हत्या – परिजन 

कंचन के परिवार के मुताबिक सुधीर ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए दहेज मे लिए थे। सुधीर और उसके परिवार वालों ने कंचन पर दहेज लाने का दबाव डाला था। उसको 20,000 रुपए का ब्लेजर चाहिए था। यह बात बेटी ने बताई थी। उसने कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे। यह सच साबित हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कंचन के पति सुधीर, ससुर गुलाब नोनिया, सास मैना देवी और उसके दामाद अर्जुन नोनिया को अरेस्ट कर लिया है।

 

पत्नी को जिंदा जला रहा था पति, दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों ने पूछा तो बोला -  मांस पका रहा हूं
 

 

 दूसरे कमरे में सो रहा था डेढ़ साल का बच्चा 

बताया जा रहा है कि जिस वक्त महिला को जलाया जा रहा था। उस वक्त उसका डेढ़ साल का बेटा बगल के कमरे में सो रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो महिला अपने बच्चे को दूध पिला कर सोने के लिए दूसरे कमरे में छोड़ कर आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

 

कुछ नहीं बता रहा युवक

बताया जाता है कि महिला का पति बेरोजगार था। लड़के के पिता कोयला खदान में मजदूरी करते हैं। पुलिस की पूछताछ में सुधीर अपना मुंह नहीं खोल रहा। बार-बार वह यही जवाब दे रहा कि घटना कैसे हुई, हमें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस पड़ोसियों से किए गए उसके दावे के बारे में भी सवाल कर रही है, लेकिन युवक कुछ नहीं बता रहा है।

TAGGED: # latest news, asansol news, CRIME NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शेर टहलते हुए आया करीब तो ‘पत्थर’ बन गया गाड़ी पर बैठा शख्स और फिर हुआ कुछ ऐसा – देखें Video
Next Article विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का चेहरा चन्नी से कहा, आपकी सादगी ही चुनाव जीताएगी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : युवती का अपहरण कर देर रात जंगल में जबरदस्ती शादी, आरोपी ने फेसबुक पर डाला विडियो, तलाश जारी   
क्राइम छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 17, 2025
CGNEWS: तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रेक्टर, मौके पर एक बच्चे की मौत, माता पिता घायल
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CGNEWS: जिला कार्यालय में रजिस्ट्री की 10 क्रांतियां पर कार्यशाला का आयोजन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी विस्तृत जानकारी।
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?