Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : संपर्क क्रांति के पैंट्री कार का मैनेजर बना हैवान, मजबूर युवती को चलती ट्रेन में बनाया हवस का शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALक्राइम

BIG BREAKING : संपर्क क्रांति के पैंट्री कार का मैनेजर बना हैवान, मजबूर युवती को चलती ट्रेन में बनाया हवस का शिकार

GrandNews
Last updated: 2022/02/12 at 11:15 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
संपर्क क्रांति के पैंट्री कार का मैनेजर बना हैवान
संपर्क क्रांति के पैंट्री कार का मैनेजर बना हैवान
SHARE
संपर्क क्रांति के पैंट्री कार का मैनेजर बना हैवान
संपर्क क्रांति के पैंट्री कार का मैनेजर बना हैवान

भोपाल। ट्रेन जैसा पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी युवतियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। ताजा मामला भोपाल से सामने आया है, जहां पर एक युवती ने ट्रेन में हैवानियत को उजागर किया है, जिसके बाद यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) के पैंट्री कार मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में उसके अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है।

Contents
यह है पूरा मामलाउसके बाद हुआ यहनहीं खोल रहे थे पैंट्री कारदूसरे कोच में छिपा था आरोपी
- Advertisement -

यह है पूरा मामला

हैवानियत की शिकार हुई युवती ने बताया कि ‘मैं 21 साल की हूं। पुरानी दिल्ली में रहती हूं। 9 फरवरी को दिल्ली से मुंबई गई थी। वहां लोग बोले- मुंबई अच्छा नहीं है। यहां लड़कियों को बेच देते हैं। तुम वापस चली जाओ। लोगों के कहने पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुंबई से दिल्ली आने के लिए ट्रेन पकड़ी। इस ट्रेन में भीड़ थी, इसलिए भुसावल स्टेशन पर उतर गई। यहां से शाम 6 बजे यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) के AC कोच में बैठ गई। मैं फर्श पर ही कंबल बिछाकर सो गई। रात करीब 8 बजे मोटा-लंबा सा आदमी आया। वह नीली शर्ट पहने हुए था। उसने मुझे उठाया। बोला- यहां क्यों सो रही हो? जनरल डिब्बे में सीट खाली है। जाकर सो जाओ। वह मुझे जबरन जनरल बोगी की तरफ ले जाने लगा। कैंटीन वाले डिब्बे के पास जाकर बोला कि यहीं गेट के पास सो जाओ।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उसके बाद हुआ यह

युवती ने बताया कि ‘मैं उसके कहने पर गेट के पास सो गई। थोड़ी देर बाद वही आदमी वापस आया। मुझे उठाकर कैंटीन वाले डिब्बे (पैंट्री कार) में ले गया। मेरे साथ उसने गलत काम किया। मैं चिल्लाई तो मुझे तीन-चार चांटे मारे। धमकी दी कि किसी को बताया तो ट्रेन से धक्का देकर मार डालूंगा। मैं रोती हुई अपना सामान उठाकर दूसरे डिब्बे में चली गई। उस वक्त रात के 10 बजे रहे होंगे। मुझे ट्रेन में दो लोग मिले। उन्हें मैंने घटना के बारे में बताया। ट्रेन भोपाल आने के बाद उन्हीं दो लोगों के साथ थाने पहुंची। पुलिस को पूरी घटना बताई।

- Advertisement -

नहीं खोल रहे थे पैंट्री कार

भोपाल रेलवे स्टेशन के डिप्टी मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि उनके पास कंट्रोल रूम से मैसेज आया। हम अटैंड करने पहुंचे तो ट्रेन का पैंट्री कार कोच अंदर से बंद था। कर्मी खोल नहीं रहे थे। कोच खुलवाकर सभी को हिरासत में ले लिया है। 15 से 20 लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया, लेकिन इनमें से कुछ यात्री थे, जो टिकट लेकर पैंट्री कार में बैठे हुए थे। इस मामले में ऑन ड्यूटी स्क्वॉड पर भी सवाल उठ रहे हैं। GRP ASP प्रतिमा एस मैथ्यू ने बताया कि युवती के साथ पैंट्री कार के स्टोर रूम में रेप हुआ। घटना की विवेचना जारी है। घटना का कोई चश्मदीद अभी तक नहीं मिला है।

- Advertisement -

दूसरे कोच में छिपा था आरोपी

इटारसी DSP रेल अर्चना शर्मा ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र तोमर को GRP ने झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। वह ट्रेन के दूसरे कोच में जाकर छिप गया था। भूपेंद्र भिंड का रहने वाला है। इटारसी में ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। यहां से ट्रेन निकलने के बाद घटना सामने आई। इसलिए भोपाल में ट्रेन को अटैंड किया गया।

TAGGED: Gang rape, gang rape in train, gangrape in mumbai, gangrape in pushpak express, gangrape in running train, gangrape in train, girl raped in car, mumbai gangrape in train, pantry car, pantry car staff, poova express pantry car, rail pantry staff, rape, rape (cause of death), rape in a moving train, rape in delhi, rape in india, rape in train, woman gang raped in train, woman raped inside moving car, women rape in train pantry car, women raped in train
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : मशहूर उद्योगपति पद्म भूषण राहुल बजाज का निधन, 5 दशक तक संभाली थी बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी  BREAKING NEWS : मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, 5 दशक तक संभाली थी बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी 
Next Article CG VIDEO NEWS : मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो  CG VIDEO NEWS : मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?