Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL Auction 2022 : आइपीएल आक्शन में शाहरुख और तेवतिया समेत अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेल

IPL Auction 2022 : आइपीएल आक्शन में शाहरुख और तेवतिया समेत अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा

Desk
Last updated: 2022/02/12 at 3:09 PM
Desk
Share
7 Min Read
IPL Auction 2022 : आइपीएल आक्शन में शाहरुख और तेवतिया समेत अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा
IPL Auction 2022 : आइपीएल आक्शन में शाहरुख और तेवतिया समेत अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा
SHARE


डेस्क। 
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार नीलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया (BCCI) ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है। आइपीएल मेगा आक्शन से जुड़े हर अपड़ेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ

IPL Mega Auction 2022 UPDATES

अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा

आइपीएल मेगा आक्शन के पहले दिन शाहरुख खान और राहुल तेवतिया समेत अन्य अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। राहुल त्रिपाठी, रियान पराग और अभिषेक शर्मा पर भी धनवर्षा हुई।

 

हरप्रीत बरार को पंजाब ने खरीदा, शाहबाज अहमद को आरसीबी ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले हरप्रीत बरार को खरीदने के लिए आरसीबी और पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता और गुजरात ने भी बाद में दिलचस्पी दिखाई। अंत में पंजाब ने 3.80 करोड़ में खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाले शाहबाज अहमद को कोलकाता और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 2.40 करोड़ में खरीदा। 

राहुल तेवतिया को गुजरात ने 9 करोड़ में खरीदा, दिल्ली ने नागरकोटी को खरीदा 

40 लाख बेस प्राइस वाले राहुल तेवतिया को खरीदने में चेन्नई और गुजरात ने होड़ दिखाई। आरसीबी ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में गुजरात ने 9 करोड़ में खरीदा। 40 लाख बेस प्राइस वाले कमलेश नागरकोटी को कोलकाता और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। 1.10 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा।

 

शाहरुख खान को पंजाब ने खरीदा, कोलकाता से खेलते दिखेंगे शिवम मावी 

40 लाख बेस प्राइस वाले शाहरुख खान को चेन्नई और कोलकाता ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बाद में पंजाब और चेन्नई में होड़ देखने को मिली। अंत में पंजाब ने 9 करोड़ में खरीदा। 40 लाख बेस प्राइस वाले शिवम मावी को खरीदने में शुरू में आरसीबी और कोलकाता में होड़ दिखी। बाद में पंजाब और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 7.25 करोड़ में खरीदा।

रियान पराग को राजस्थान ने खरीदा, हैदराबाद के हुए अभिषेक शर्मा 

30 लाख बेस प्राइस वाले रियान पराग को खरीदने में दिल्ली और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई और गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 3.80 करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को खरीदने में पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में गुजरात भी रेस में आई। हैदराबाद ने 6.50 करोड़ में खरीदा। सरफराज को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा।

राहुल त्रिपाठी को हैदराबाद ने खरीदा

40 लाख बेस प्राइस वाले राहुल त्रिपाठी को खरीदने के लिए चेन्नई और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद बाद में रेस में उतरी। चेन्नई और उसमें होड़ दिखी। हैदराबाद ने 8.50 करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले सी हरि निशांत अनसोल्ड रहे।

मुंबई से खेलेंगे ‘बेबी एबी’

‘बेबी एबी’ नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डिवाल्ड ब्रेविस को खरीदने के लिए चेन्नई, पंजाब और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई और पंजाब में होड़ लगी। मुंबई ने तीन करोड़ में खरीदा। अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन्होंने शानदार प्रदर्शन तिया था। 20 लाख बेस प्राइस वाले अश्विन हेब्बार को दिल्ली ने खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड रहे।

अभिनव सदारंगनी को गुजरात ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले कर्नाटक के अभिनव सदारंगनी को खरीदने के लिए दिल्ली और कोलकाता में होड़ लगी। गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई और 2.60 करोड़ में खरीदा।

अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली

स्पिनर्स के बाद अब अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली शुरू हो हो गई है।। शाहरुख खान, राहुल त्रिपाठी और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों पर नजर होगी। 20 लाख बेस प्राइस वाले रजत पटिदार अनसोल्ड रहे। प्रियम गर्ग को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा।

यजुवेंद्रा चहल को राजस्थान ने खरीदा, अमित मिश्रा अनसोल्ड

दो करोड़ बेस प्राइस वाले यजुवेंद्रा चहल को मुंबई और दिल्ली ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और राजस्थान की टीम भी बाद में रेस में आ गईं। राजस्थान ने 6.50 करोड़ में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले अमित मिश्रा को खरीदने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

 

राहुल चाहर को पंजाब ने खरीदा

75 लाख बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को दिल्ली और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब और राजस्थान के अलावा मुंबई की टीम भी बाद में रेस में शामिल हो गई। पंजाब ने 5.25 करोड़ में खरीदा।

कुलदीप यादव को दिल्ली ने खरीदा, जंपा अनसोल्ड

कुलदीप यादव का बेस प्राइस एक करोड़ है। दिल्ली और पंजाब में इन्हें खरीदने के लिए होड़ लगी। दिल्ली ने दो करोड़ में उन्हें खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले एडम जंपा अनसोल्ड रहे।

 

आदिल रशीद, मुजीब जदरान और इमरान ताहिर अनसोल्ड रहे

तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनर्स की बोली लगी। आदिल रशीद का बेस प्राइस दो करोड़ है। वह अनसोल्ड रहे। अफगानिस्तान के मुजीब जदरान भी अनसोल्ड रहे। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इमरान ताहिर भी अनसोल्ड रहे।

शार्दुल ठाकुर को दिल्ली ने 10.75 करोड़ में खरीदा, मुस्तफीजुर रहमान को भी खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को खरीदने के लिए गुजरात, दिल्ली के बाद पंजाब किंग्स और चेन्नई की टीम भी रेस में कूद पड़ी। अंत में दिल्ली ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले मुस्तफीजुर रहमान को दिल्ली ने दो करोड़ में खरीदा।

भुवनेश्वर कुमार को हैदराबाद ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को खरीदने के लिए मुंबई और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ और हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में  हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा।

TAGGED: 2nd odi full match highlights, 2nd odi match, auction ipl 2022, bad news for indian team!, classic commercial, commercial, cricket highlights, cricket update, ind v wi, ind v wi 2nd odi, india vs west indies, india vs west indies 2nd odi highlights, india vs west indies 2nd odi will happen again!, IPL 2022, ipl 2022 auction, ipl 2022 auction live, IPL 2022 Mega Auction, ipl 2022 mega auction date, ipl 2022 mega auction live, ipl auction, ipl auction 2022, ipl auction 2022 live, ipl auction live, ipl mega auction, ipl mega auction 2022, ipl mega auction 2022 live, live ipl auction 2022, mega auction, mega auction 2022, mega auction 2022 date, mega auction 2022 live, old commercial, pre auction 2022, tata ipl 2022 auction, tata ipl auction 2022, there will be second odi again., दूसरे वनडे में भारत की करारी हार, दोबारा होगा ind vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे, दोबारा होगा दूसरा वनडे मैच
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम मेला की तैयारियों का लिया जायजा
Next Article मुंबई की युवती के साथ धरे गए रायपुर के सात युवक BREAKING NEWS : 14 फरवरी से राज्य में सभी कोरोना प्रतिबंध हटाए गए, सीएम ने किया ऐलान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: कलेक्टर पहुंचे हितग्राहियों के घर, पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने किया प्रोत्साहित
Grand News छत्तीसगढ़ May 24, 2025
Chhattisgarh Monsoon 2025 : छत्तीसगढ़ में कब आएगा मानसून ? जानिए 
छत्तीसगढ़ May 24, 2025
CG NEWS: विप्र पब्लिक स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 24, 2025
CG NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली,मरीजों की समस्याओं को अवगत कराने के लिए सीएमएचओ को फोन करना बन गया है चुनौती
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?