Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जीवन जीविका के लिए नहीं अपितु जीवनधन जगदीश्वर के लिए होता है : पं. झम्मन शास्त्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
धर्मGrand News

जीवन जीविका के लिए नहीं अपितु जीवनधन जगदीश्वर के लिए होता है : पं. झम्मन शास्त्री

Desk
Last updated: 2022/03/06 at 5:15 PM
Desk
Share
3 Min Read
जीवन जीविका के लिए नहीं अपितु जीवनधन जगदीश्वर के लिए होता है : पं. झम्मन शास्त्री
जीवन जीविका के लिए नहीं अपितु जीवनधन जगदीश्वर के लिए होता है : पं. झम्मन शास्त्री
SHARE

जीवन जीविका के लिए नहीं अपितु जीवनधन जगदीश्वर के लिए होता है : पं. झम्मन शास्त्री

- Advertisement -

रायपुर। प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 1 में आयोजित भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर पीठ परिषद के प्रदेशाध्यक्ष कथा व्यास पं. झम्मन प्रसाद शास्त्री ने श्रोता समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत के प्रथम श्रोता महाराज परीक्षित थे, जिसका अर्थ है जो अपने आत्मपरीक्षण में समय लगाए वही परीक्षित है। जीवन जीविका के लिए नहीं अपितु जीवनधन जगदीश्वर के लिए होता है। अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से पांडवो के सभी पुत्र मारे गए किंतु उत्तरा के गर्भ में पलने वाला बालक उनके तपोबल से सुरक्षित बच गया, उसी के फलस्वरूप आज हम सब भागवत कथा का श्रवण लाभ कर पा रहे हैं। भीष्मगीता के नाम से प्रसिद्ध भीष्म के द्वारा महाराज युधिष्ठिर को जो उपदेश दिया गया वह सम्पूर्णराजधर्म का सार है जिसका पालन एवं क्रियान्वयन करके हम अपने राष्ट्र की रक्षा ही नहीं सम्पूर्ण विश्व की रक्षा शासक कर सकते हैं। सृष्टि के प्रयोजन का उल्लेख करते हुए कहा कि महाराज मनु हमारे प्रथम पूर्वज हैं उनसे जो सृष्टि चली वे मनुष्य कहलाए। चाहे किसी भी पन्थ या संप्रदाय के हों हम सबके पूर्वज मनु सिद्ध होते हैं अतः सृष्टि के मूल में सम्पूर्ण पृथ्वी के निवासी एक परिवार के हैं तथापि सभी का मार्ग भिन्न- भिन्न है। जैसे दिल्ली पहुंचने के लिए अनेक मार्ग है, कोई रेल, वायुयान ,बस आदि से यात्रा करता है किन्तु गन्तव्य सबका एक होता है। कर्दम देवहूति संवाद की चर्चा करते हुए महाराज श्री ने कहा कि देवहूति तपस्विनी थी।भक्ति सम्पन्न मातृशक्ति भगवान को अपने गर्भ से अवतरित कर सकती हैं। कपिल का अवतार देवहूति से हुआ जिन्होंने सांख्य शास्त्र का उपदेश दिया। छ: दर्शनों में से , एक दर्शन सांख्य है। महाराजा दक्षप्रजापति एवं सती प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन किया गया। कथा पारायण पं. श्री पूर्णानन्द चौबे , पं. गीता दुबे ने वैदिक विधिविधान से वेदी में प्रमुख यजमान डॉ. तोयनिधि वैष्णव से संपन्न कराया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु भक्त वैष्णव परिवार के सदस्य, पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी, आनन्दवाहिनी के सदस्य समुपस्थित रहे। प्रोफेसर कालोनी सेक्टर एक में आयोजित कथा दि. 10-3-2022 तक शाम 3.00 से 6.00 आयोजित होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : 13 ज़िलों में शून्य हुए कोरोना के आँकड़े, जानिए आज की स्थिति  CORONA BREAKING : 13 ज़िलों में शून्य हुए कोरोना के आँकड़े, जानिए आज की स्थिति 
Next Article मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा : किसान खाद-बीज की भांति समितियों और गौठानों से वर्मी कम्पोस्ट का कर सकेंगे अग्रिम उठाव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka rashifal 31 may 2025 : आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए क्याबकहते हैं आपके सितारें
Grand News May 31, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?