Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद -यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र अशोक ने सुनाई भयावह दास्तान, आज भी कानों में गूंज रही सायरन और बमबारी की आवाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद -यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र अशोक ने सुनाई भयावह दास्तान, आज भी कानों में गूंज रही सायरन और बमबारी की आवाज

Vijay Sinha
Last updated: 2022/03/08 at 4:58 AM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

गरियाबंद। देवभोग के राजपुरोहित परिवार का बेटा अशोक यूक्रेन से सकुशल वापिस लौटा तो परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपने लाल को देखने के लिए व्याकुल परिवार की महिलाएं सीधे एयरपोर्ट पहुंच गयी। बेटे की सकुशल वापिसी से राजपुरोहित परिवार बेहद खुश है।

- Advertisement -

यूक्रेन से लौटे अशोक राजपुरोहित ने बताया कि फिलहाल वहां के हालात ठीक नही है। चारो और बमबारी और एलर्ट सायरन की आवाजें सुनाई देती है। उन्होंने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनके लिए बीते 10 दिन कितने मुश्किल भरे रहे। कहाँ वो 24 फरवरी को निकलने वाले थे कहाँ 01मार्च को कड़ी मशक्क्तक बाद यूक्रेन से निकल पाए। और 05 मार्च को स्वदेश लौटे।

- Advertisement -

अशोक ने बताया कि वह यूक्रेन के बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (बी एस एम यू) चेरनिवत्सी में फोर्थ सेमेस्टर का छात्र है। यह शहर यूक्रेन की राजधानी कीव से तकरीबन 500 किमी दूर है। युद्ध की घोषणा होने के बाद उसने अन्य साथियों के साथ स्वदेश लौटने के लिए 24 फरवरी को चिरनिवत्सी छोड़ दिया। कीव से उनकी फ्लाइट थी। लेकिन उनके कीव पहुंचने के कुछ देर पहले ही वहां भारी बमबारी शुरू हो गयी। उनकी फ्लाइट भी कैंसिल हो गयी। उन्हें मजबूरन वापिस चेरनिवत्सी जाना पड़ा।

अशोक ने बताया कि इसके बाद यूक्रेन के हालात रोज खराब होते चले गए। उन्हें वहां से निकलने की कोई संभावना नजर नही आ रही थी। लेकिन यूनिर्सिटी के इंडियन प्रतिनिधि सुनील शर्मा ने वहां मौजूद सभी भारतीय छात्रों की बहुत मदद की। सुनील ने इंडियन एम्बेसी से सम्पर्क कर उन्हें वहां से निकालने में बहुत मदद की। 01 मार्च को उन्हें रोमेनिया बार्डर पर पहुंचने कहा गया। वह 7 घण्टे पैदल चलकर रोमेनिया बार्डर पहुंचा। वहां की सरकार ने भी भारतीय छात्रों की बहुत मदद की।

अशोक ने बताया कि दो दिन रोमेनिया बार्डर पर रुकने के बाद 03 मार्च को उसने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। 04 मार्च को दिल्ली पहुंच गया ओर फिर दिल्ली से घर। अशोक सकुशल घर लौट आया इस बात से तो वह खुश है मगर कैरियर की चिंता उसे अभी से सताने लगी है।

अशोक के मुताबिक यूक्रेन में जारी युद्ध के परिणाम जो भी हो। लेकिन यह सत्य है कि अब दोबारा यूक्रेन को खड़ा होने में सालो लग जाएंगे। यदि युद्ध मे रूस की विजय हुई तो पॉलिसी में बदलाव हो सकता है। अशोक के मुताबिक अब उनके लिए दोबारा बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (बी एस एम यू) चेरनिवत्सी में जाकर पढ़ाई करना इतना आसान नही होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जरा हटके : इस तस्वीर में कितने हाथी नज़र आ रहे हैं ? गिनते-गिनते लोग हुए कन्फ्यूज
Next Article Holika Dahan Upay : धन लाभ पाने होली पर करें ये उपाय, इस मंत्र का जाप करने से मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम June 21, 2025
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर फिर बड़ी कार्रवाई, ठाणे से दो आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 21, 2025
CG News : फर्जी हस्ताक्षर कर पुस्तैनी जमीन का बटवारानामा दस्तावेज तैयार कर पीएम आवास योजना से पैसा लेकर मकान एवं दुकान बना डाला
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 21, 2025
Technology : मोबाइल टेक्नोलॉजी सम्मेलन के पहले दिन प्रतियोगिता, लाइव ट्रेनिंग और एग्जीबिशन में दिखा युवा उत्साह, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
Grand News Technology छत्तीसगढ़ रायपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?