Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : विधानसभा अध्यक्ष पर भड़के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक के सवाल पर सदन में मचा था हंगामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsराजनीतिविधानसभा

BIG BREAKING : विधानसभा अध्यक्ष पर भड़के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक के सवाल पर सदन में मचा था हंगामा

GrandNews
Last updated: 2022/03/14 at 10:11 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
बंद पड़ी दुकान में मिले मानव अंग, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
बंद पड़ी दुकान में मिले मानव अंग, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
SHARE
विधानसभा अध्यक्ष पर भड़के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक के सवाल पर सदन में मचा था हंगामा
विधानसभा अध्यक्ष पर भड़के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक के सवाल पर सदन में मचा था हंगामा

बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) में आज बड़ा हंगामा हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक संजय सरावगी (BJP MLA Sanjay Sarawagi) ने लखीसराय (LakhiSarai) में 52 दिन में 9 लोगों की हत्या में कानून व्यवस्था पर सवाल पूछा था। उन्होंने मंत्री से पुलिस कार्यवाही का जवाब चाहा। इस वक्त सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अपने चैंबर में थे। मामला उठते ही वो बेहद नाराज हो गए। गुस्से में सदन में आए और हंगामा करने वालों को जमकर फटकार लगा दी। CM ने स्पीकर विजय सिन्हा (Speaker Vijay Sinha) को भी नहीं छोड़ा। कहा कि आप संविधान का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। इस तरह से सदन नहीं चलेगा। एक ही मामले को रोज-रोज उठाने का कोई मतलब नहीं है।

Contents
हुई जमकर बहस स्पीकर का बड़ा आरोप ऐसे हुई विवाद की शुरुआतस्पीकर का निर्वाचन क्षेत्र

हुई जमकर बहस

इस दौरान CM और स्पीकर (Speaker) के बीच जमकर बहस हुई। नीतीश कुमार ने कहा-‘ इस मामले में विशेषाधिकार समिति जो रिपोर्ट पेश करेगी हम उस पर जरूर विचार करेंगे। किसी तरह का भ्रम है तो बातचीत की जाएगी। देखेंगे कि कौन सा पक्ष सही है। सिस्टम संविधान से चलता है। किसी भी क्राइम की रिपोर्ट कोर्ट में जाती है, सदन में नहीं। कृपा करके ज्यादा मत करिए। जो चीज पर जिसका अधिकार है, उसको करने दीजिए। हमारी सरकार न किसी को बचाती है और ना किसी को फंसाती है।’

- Advertisement -
Ad image

स्पीकर का बड़ा आरोप

CM का इस तरह गुस्से भरा बयान आने के बाद स्पीकर विजय सिन्हा (Speaker Vijay Sinha) ने कहा- ‘पुलिस की तरफ से लखीसराय (Lakhisarai) की घटना पर खानापूर्ति की जा रही है। जहां तक संविधान की बात है तो मुख्यमंत्री जी, आप हमसे ज्यादा जानते हैं, मैं आपसे सीखता हूं। जिस मामले की बात हो रही है, उसके लिए तीन बार सदन में हंगामा हो चुका है। मैं विधायकों का कस्टोडियन हूं, लेकिन खुद भी जनप्रतिनिधि हूं। जब भी क्षेत्र में जाता हूं तो लोग सवाल पूछते हैं कि थाना प्रभारी (TI) और डीएसपी (DSP) की बात नहीं कह पा रहे हैं। सरकार गंभीरता से इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। आप लोगों ने ही मुझे विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) बनाया है। आसन को हतोत्साहित करने की बात ना हो।’

- Advertisement -

ऐसे हुई विवाद की शुरुआत

भाजपा के विधायक संजय सरावगी (BJP MLA Sanjay Sarawagi) ने सदन में सवाल उठाया कि एक अखबार में लखीसराय (Lakhisarai) में बीते लगभग 2 महीनों में 9 लोगों की हत्या कर देने की खबर प्रकाशित हुई थी। क्या यह बात सही है कि लखीसराय (Lakhisarai) जिले में साल 2022 के शुरुआती दिनों में 9 लोगों की हत्या हुई है। क्या यह बात सही है कि इन मामलों में गिरफ्तारी नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और जनता में भय व्याप्त हो रहा है।

- Advertisement -

इस पर सरकार की तरफ से प्रभारी गृह मंत्री विजेंद्र यादव (Home Minister Vijendra Yadav) संजय सरावगी के सवालों का जवाब दे रहे थे। भाजपा विधायक सरावगी मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने सरकार को घेरने के अंदाज में कहा कि पुलिस दोषियों को नहीं पकड़ रही है। विधायक सरावगी सरकार पर ही सवाल उठाते हुए मंत्री के जवाब के बीच में बोलने लगे। उन्होंने कहा कि स्पीकर महोदय को पता ही है कि लखीसराय में पुलिस का रवैया।

 

स्पीकर का निर्वाचन क्षेत्र

यह मामला विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा (Speaker Vijay Sinha) के क्षेत्र का है। इसलिए स्पीकर विजय सिन्हा भी विभागीय मंत्री की ओर से संजय सरावगी के सवाल पर स्पष्ट जवाब चाह रहे थे। विधायक और मंत्री के बीच हो रहे सवाल-जवाब से स्थिति थोड़ी असहज हो रही थी। इसलिए इस प्रश्न को 16 तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बोलने लगे।

TAGGED: bihar cm nitish kumar, bihar yatra nitish kumar, cm nitish kumar, cm nitish kumar angry, cm nitish kumar rally, cm nitish kumar speech, cm nitish kumar yatra, Nitish kumar, nitish kumar angry, nitish kumar assembly, nitish kumar bihar yatra, nitish kumar corona news, nitish kumar corona report, nitish kumar interview, nitish kumar janta darbar, nitish kumar latest video, nitish kumar news, nitish kumar rally, nitish kumar speech, nitish kumar video, nitish kumar yatra
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : सिख यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब कृपाण के साथ कर सकेंगे फ्लाइट में सफर, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी किए द‍िशा-न‍िर्देश BIG NEWS : सिख यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब कृपाण के साथ कर सकेंगे फ्लाइट में सफर, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी किए द‍िशा-न‍िर्देश
Next Article छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट ग्रैंड फिनाले, अभुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर जीता खिताब किया अपने नाम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सर्व समाज ने दिया सौहार्दपूर्ण आयोजन का संदेश
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
Grand News रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: 7 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व….
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
Mahasamund : आरंग के श्रीयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
छत्तीसगढ़ महासमुंद रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?