Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : प्रदेश में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, होली में पड़ेगी तपाने वाली गर्मी, पारा होगा 40 डिग्री के पार- मौसम विभाग 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : प्रदेश में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, होली में पड़ेगी तपाने वाली गर्मी, पारा होगा 40 डिग्री के पार- मौसम विभाग 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/03/16 at 9:43 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
बिलासपुर रहेगा सर्वाधिक गर्मइस वर्ष पड़ेगी तपाने वाली गर्मी18 मार्च को बढ़ेगा पारा मिट्टी के मटकों की बढ़ी मांग 
- Advertisement -
CG WEATHER ALERT : प्रदेश में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, होली में पड़ेगी तपाने वाली गर्मी, पारा होगा 40 डिग्री के पार- मौसम विभाग 
 

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में गर्मी (summer in the state) अपनी पूरी रफ्तार से बढ़ रही है। छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh) में हवा की दिशा इन दिनों उत्तर-पश्चिम हो गई है। मौसम विभाग (weather department) का कहना है कि शुक्रवार 18 मार्च तक अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस (two degrees Celsius) की और बढ़ोतरी के आसार है। मंगलवार को राजधानी रायपुर (Rajdhani Raipur) का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार होते हुए 38.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

दोपहर से लेकर शाम तक तापमान बहुत ज्यादा होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। लेकिन सुबह और रात के समय में गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है। क्योंकि सुबह तेज धूप नहीं होती इसलिए दोपहर बाद ही गर्मी का एहसास कुछ अधिक होता है।

- Advertisement -

 

बिलासपुर रहेगा सर्वाधिक गर्म

 

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही रात्रि में भी गर्मी बढ़ गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में बिलासपुर (Bilaspur ) सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

इस वर्ष पड़ेगी तपाने वाली गर्मी

 

मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष गर्मी ज्यादा रहेगी। दो दिनों बाद ही रंगों का त्योहार होली है। तब तक दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। यानि होली में गर्मी और तपाने वाली होगी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर (Krishi Vigyan Kendra Narayanpur) में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

18 मार्च को बढ़ेगा पारा 

 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा (Meteorologist HP Chandra) ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है और इसके प्रभाव से ही गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में तो तपिश और बढ़ने के आसार है। अधिकतम तापमान में 18 मार्च तक दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना है।

 

मिट्टी के मटकों की बढ़ी मांग 

 

गर्मी बढ़ते ही इन दिनों शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठंडे पेय पदार्थों के स्टाल लग गए है। गर्मियों में इनकी मांग भी काफी ज्यादा रहती है। इसके साथ मिट्टी के मटकों की भी मांग काफी बढ़ गई है। इस वर्ष टोटियों वाले मिट्टी के मटके आ रहे है, जो आकर्षक भी है।

 

 

 

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG WEATHER ALERT, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Holika Dahan 2022: होलिका दहन में करेंगे ये उपाय, तो खुल जाएगी आपकी किस्मत, धन-दौलत से भर जाएगा घर
Next Article CG CRIME NEWS : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लुटे 17 लाख रुपय, आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: सुशासन तिहार – 2025 : लर्निंग लाईसेंस मिलने पर विमला वंडो के चेहरे पर आई मुस्कान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?