Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : मुंबई हमले का मास्टर माइंड तहव्वूर राणा गिरफ्तार… अमेरिका से प्रत्यर्पण की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइम

BIG NEWS : मुंबई हमले का मास्टर माइंड तहव्वूर राणा गिरफ्तार… अमेरिका से प्रत्यर्पण की मांग

Desk
Last updated: 2020/06/20 at 12:17 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

यूएस अथॉरिटी ने पाकिस्तानी आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को गिरफ्तार किया है। तहव्वुर हुसैन 26/11 मुंबई आतंकी हमले में वॉन्टेड है। यूएस अथॉरिटी ने तहव्वुर हुसैन को लॉस एंजिलिस से गिरफ्तार किया है। हुसैन दो दिन पहले ही अमेरिका में जेल से रिहा हुआ था, लेकिन अथॉरिटी ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया है और भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की मांग भी कर रहा है।

तहव्वुर हुसैन पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली का सहयोगी रहा है और उसने 26/11 आतंकी हमलों की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत अमेरिका से लगातार उसे प्रत्यर्पित करने की मांग कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

तहव्वुर ने एक याचिका लगाई थी, जिसमें उसने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी, इसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया था। अब अमेरिकी एजेंसी ने उसे भारत द्वारा लगाए गए आरोपों में गिरफ्तार किया है। भारतीय एजेंसियों का हुसैन पर पूरा ध्यान था, जिसे ध्यान में रखते हुए उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

मुंबई आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इसमें कई विदेशी नागरिक भी मौजूद थे। ये आतंकी हमला लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों द्वारा किया गया था। सुरक्षा दलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवडा जेल में फांसी दी गई थी।

- Advertisement -

जांच में पता चला था कि राणा मुंबई आने के बाद ताज होटल में भी रुका था और यहीं से उसने पूरा प्लान भी तैयार किया था। इसके बाद नवंबर 2008 में मुंबई में हमले हुए थे और आतंकियों के मुख्य निशानों में से एक ताज होटल भी था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article डिजिटल सुनवाई के दौरान बिस्तर पर लेटा हुआ था वकील, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी.. कहा…
Next Article बेटी ने किया पुत्र का रस्म अदा, मुखाग्नि देकर किया पिता का अंतिम संस्कार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : नक्सली लीडर हिड़मा के गाँव में अनोखी शादी, CRPF जवानों ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज 
छत्तीसगढ़ सुकमा June 25, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को राहत, बढ़ाई गई स्थानांतरण प्रतिबंध की अवधि, 30 जून तक वेबसाइट में होगा अपलोड
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Tiger Reserve Video : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में ट्रैप कैमरे में कैद हुई खूबसूरत तस्वीरें, आप भी देखें नजारा 
VIRAL VIDEO गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG NEWS : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, चेंबर में आयोजित एमएसएमई महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि किया आमंत्रित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?