Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी एवँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकप्रिय राजनेता बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें किया नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCONGGrand Newsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी एवँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकप्रिय राजनेता बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें किया नमन

GrandNews
Last updated: 2022/04/01 at 9:04 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर, 01 अप्रैल 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी एवँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंतकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोककला के संरक्षण में दाऊ जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा‘ को पुनर्जीवित करने और उसे बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नाचा को समाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने का माध्यम बनाया।

- Advertisement -
Ad image

श्री बघेल ने कहा कि दाऊ जी ने लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य सरकार द्वारा कला के ऐसे सच्चे साधक के सम्मान और नाचा कला को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए दाऊ दुलार सिंह मंदराजी सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों में नाचा कला को पुनर्स्थापित करने वाले लोक कलाकार का व्यक्तित्व अगली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है।

- Advertisement -

उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त के आदर्शों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध हैं। उनके बताये जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश में विकास को नये आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का किया विस्तार
Next Article भरे बाजार युवक को मारा चाकू : नक्सली वारदात की आशंका से लोग छोड़कर भागे, एक घंटा तड़पता रहा, फिर पहुंची पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Congress News : “कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव — तेलंगाना कांग्रेस के नए उपाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति”
Grand News देश June 9, 2025
CG News : संकरीवासियों ने शराब की अवैध बिक्री व पशु चराई को लेकर की शिकायत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS: एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को पुलिस महकमे और नप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 9, 2025
Big Breaking: पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन मोड: 4 आरोपी गिरफ्तार, दो चैन माउंटेन और दो हाईवा जप्त
Breaking News Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?