Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दोस्तों की मदद और खुद के प्रयास से होनहार पहुंचा NIT, जिस गाओं में हाईस्कूल भी नहीं था उस गांव का लड़का ऐसा मेमोरी कार्ड बनाएगा जिसका स्टोरेज सबसे ज्यादा होगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

दोस्तों की मदद और खुद के प्रयास से होनहार पहुंचा NIT, जिस गाओं में हाईस्कूल भी नहीं था उस गांव का लड़का ऐसा मेमोरी कार्ड बनाएगा जिसका स्टोरेज सबसे ज्यादा होगा

GrandNews
Last updated: 2022/04/09 at 10:11 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

ये तो आपने सुना ही होगा की कामयाबी (success)कभी आपकी अमीरी और गरीबी (rich and poor)नहीं देखती है बल्कि वो तो हौसला देखती है। ऐसा ही हौसला कबीरधाम जिले के एक छोटे से गांव सूखाताल निवासी दुर्गा प्रसाद साहू(Durga Prasad Sahu resident of Sukhatal) के अंदर साइंटिस्ट बनने का था। नतीजा दुर्गा अपनी कड़ी मेहनत और लगन के चलते आज एनआईटी राउरकेला (Rourkela)में मटेरियल साइंस पर रिसर्च कर रहा है। उसका चयन इंस्पायर फेलोशिप के लिए हुआ है। इस फेलोशिप की मदद से वह बड़ा साइंटिस्ट बनना चाहता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दुर्गा के पिता चंपूराम (champuram)और मां कुंमारी बाई साहू (Kumari Bai Sahu)दूसरों के खेतों में मजदूरी करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वह अपने बेटे को अच्छे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा सकें। दुर्गा भी अपने घर की आर्थिक स्थिति को समझता था। उसने प्राइमरी स्तर की शिक्षा अपने ही गांव सूखाताल से की। इसके बाद शासकीय हाईस्कूल पोड़ी से 12वीं तक की पढ़ाई की। पिता ने फीस और किताब का खर्च उठाने में असमर्थता (incapacity)जताई तो दुर्गा ने ट्यूशन पढ़ाकर खर्च निकाला। वह पढ़ने में इतना अच्छा था कि स्कूल में अध्यापकों और स्टूडेंट्स का चहेता था। उसकी लगन को देखकर अध्यापकों ने उसकी फीस अपने पास से भरी तो दोस्तों की मदद व खुद के प्रयास से किताब व अन्य खर्च निकाला। इसके बाद उसने कवर्धा कॉलेज से बीएससी किया और फिजिक्स लेकर एमएससी, रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से की। यहां भी उसने टॉप रैंकिंग में अपनी जगह बनाई। इसके बाद 25 मार्च 2022 को उसका चयन एनआईटी राउरकेला में रिसर्च के लिए हुआ। दुर्गा इंस्पायर फेलोशिप लेकर एनआईटी राउरकेला में मटेरियल साइंस पर प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह (Anil Kumar Singh)के निर्देशन में रिसर्च कर रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

also read : Bollywood News : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियों के बीच वायरल हुआ ऋषि कपूर और नीतू कपूर के शादी का कार्ड, जानिए इसमें क्या है खास

 

क्या आप जानते हैं इंस्पायर फेलोशिप क्या है ?

इंस्पायर फेलोशिप हर राज्य के टॉपर स्टूडेंट को दी जाती है। इसके लिए पूरे देश से 1000 बच्चों का हर साल चयन किया जाता है। इसमें उन बच्चों को चयनित किया जाता है जो 10वीं के टॉपर होते हैं और बोर्ड से उन्हें टॉप वन परसेंट का अप्रूवल लेटर मिलता है। इस लेटर के साथ-साथ स्टूडेंट्स को कॉलेज में भी टॉप रैंकिंग से पास होना होता है। इसी आधार पर स्टूडेंट्स को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पोर्टल में जाकर अप्लाई करना होता है। यह फेलोशिप पांच सालों के लिए मिलती है। इसके बाद अगर स्टूडेंट आगे और रिसर्च करना चाहता है तो उसे उसके लिए फिर से अप्लाई करना होता है। यह फेलोशिप बेसिक साइंस रिसर्च के लिए दिया जाता है।

जानते है मटेरियल साइंस रिसर्च का उद्देश्य

मटेरियल साइंस रिसर्च एक तरह से किसी बड़ी क्षमता या पॉवर को एक छोटी से चीज में डालना है। दुर्गा अपनी रिसर्च में एक ऐसा सेंसर डेवलप कर रहा है जो वर्तमान में उपलब्ध सेंसरों से अधिक प्रभावशाली हो। इसके साथ साथ वह एक मेमोरी डिवाइस डेवलप कर रहे हैं, जिसकी स्टोरेज क्षमता वर्तमान में उपलब्ध मेमोरी डिवाइस से कई गुना अधिक होगी।

 

TAGGED: #success, Anil Kumar Singh, champuram, Durga Prasad Sahu resident of Sukhata, incapacity, Kumari Bai Sahu, rich and poor, Rourkela, इंस्पायर फेलोशिप, टॉप रैंकिंग, बड़ा साइंटिस्ट, मटेरियल साइंस पर रिसर्च
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये 5 काम, जीवन के हर संकट हो जाएंगे दूर!
Next Article RAIPUR NEWS : किरायेदारों के बीच हुआ जमकर विवाद, चाकू और ईट के हमले से एक युवक की मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : यूनियन क्लब में मेगा समर कैंप का शुभारंभ कल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे संत युधिष्ठिर लाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Railway Action : रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : जांजगीर चांम्पा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति का दिया संदेश 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?