Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री के प्रयासों से 40 वर्षों से लंबित यह प्रोजेक्ट बस्तर की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से तैयार किया गया है – राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बस्तररायपुरसामाजिक

मुख्यमंत्री के प्रयासों से 40 वर्षों से लंबित यह प्रोजेक्ट बस्तर की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से तैयार किया गया है – राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

GrandNews
Last updated: 2020/06/22 at 1:01 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे जो खुद एक किसान हैं के सार्थक प्रयास का ही प्रतिफल है जिससे पिछले 40 वर्षों से रुके परियोजना को गति प्रदान हुई यह कहना है प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के प्रभारी जयसिंह अग्रवाल का उन्होंने कहा है कि बस्तर की जीवन रेखा इन्द्रावती नदी में प्रस्तावित बोधघाट परियोजना से 3 लाख 66 हजार हेक्टेयर में सिंचाई उपलब्ध होगा। इसमें दंतेवाड़ा जिले के 51, बीजापुर जिले के 218 तथा सुकमा के 90 इस प्रकार कुल 359 गांव लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इन तीनों जिलों में खरीफ में एक लाख 71 हजार 75 हेक्टेयर, रबी में एक लाख 31 हजार 75 हेक्टेयर तथा गर्मी में 64 हजार 430 हेक्टेयर इस प्रकार कुल 3 लाख 66 हजार 580 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इसमें सुकमा जिले के 90 गांवों के एक लाख हेक्टेयर रकबा में सिंचाई होगी। इस परियोजना से सुकमा जिले के सिंचाई रकबा 12.16 प्रतिशत से बढ़कर 68.81 प्रतिशत हो जाएगा। इस प्रकार जिले की खरीफ सिंचाई रकबा में 60.59 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि इस परियोजना से मत्स्य उत्पादन का बड़ा जलक्षेत्र उपलब्ध होगा, जिससे प्रतिवर्ष 4824 टन मत्स्य उत्पादन होगा। इस परियोजना के निर्माण में 28 गांव पूर्ण रूप से तथा 14 गांव आंशिक रूप से डूबान में आएंगे, जिसमें सुकमा जिले के कोई भी गांव डूबान से प्रभावित नहीं हो रहा है। ‘सिंचाई में वृद्धि- राज्य की समृद्धि‘ के तहत राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत पेयजल, पर्यटन एवं नौका विहार आदि सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसमें लिफ्ट इरीगेशन को भी शामिल कर बस्तर के शेष जिलों को भी सिंचाई एवं निस्तार के लिए जल उपलब्ध कराया जाएगा। ज्ञातव्य है कि गोदावरी नदी की मुख्य सहायक नदी इंद्रावती छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 264 किलोमीटर में प्रवाहित होती है। बहुउद्देशीय परियोजना कई उद्देश्यों की पूर्ति करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और बस्तर संभाग की महत्वपूर्ण बहुउद्देशीय परियोजना इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बोधघाट परियोजना दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखण्ड के पर्यटन स्थल बारसुर के समीप किया जाना है।

- Advertisement -
Ad image

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है कि बोधघाट ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसका लाभ सिर्फ और सिर्फ बस्तर के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक बस्तर में जितने भी उद्योग और प्रोजेक्ट लगे हैं, उसका सीधा फायदा बस्तर के लोगों को नहीं मिला है। यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जो बस्तर के विकास और समृद्धि के लिए है। इसका सीधा फायदा बस्तरवासियों को मिलेगा। जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से 40 वर्षों से लंबित इस प्रोजेक्ट को बस्तर की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से तैयार किया गया है। बोधघाट परियोजना पहले मुख्य रूप से जल विद्युत उत्पादन के लिए थी, अब इसमें परिवर्तन कर इसे सिंचाई परियोजना के रूप में तैयार किया गया हैै। जिसका लाभ बस्तर संभाग ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा। उन्होने कहा कि इंद्रावती नदी के जल का सदुपयोग कर बस्तर को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए बोधघाट परियोजना जरूरी है। पुनर्वास एवं व्यवस्थापन की नीति लोगों से चर्चा कर तैयार की जाएगी। विस्थापितों को उनकी जमीन के बदले बेहतर जमीन, मकान के बदले बेहतर मकान दिए जाएंगे। हमारी यह कोशिश होगी कि इस प्रोजेक्ट के नहरों के किनारे की सरकारी जमीन प्रभावितों को मिले, ताकि वह खेती-किसानी बेहतर तरीके से कर सके।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चीन की धमकी : बॉर्डर पर भारत हुआ सख्त तो चीन ने कहा- इस बार 1962 से भी अधिक होगा नुकसान
Next Article बड़ी खबर : इस वजह से हाथियों के दल ने स्कूल गेट तोड़ा, वन विभाग हुआ अलर्ट …जानिए पूरा मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Unheard stories of Hitler: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह हिटलर के बारे में कुछ दिलचस्प और रोचक अनसुनी कहानियां
Exclusive Grand News अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी मनोरंजन June 8, 2025
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
जगदलपुर June 8, 2025
CG NEWS: “मोर गांव, मोर पानी” अभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ, जन-जागरूकता का व्यापक अभियान शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?