Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोंडागांव मे फिल्मी स्टाइल मे दौड़ाकर पकड़ा गया गांजा, तस्करों से बरामद किया गया 42 लाख रुपए कीमती 213 किलो गांजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कोंडागांव मे फिल्मी स्टाइल मे दौड़ाकर पकड़ा गया गांजा, तस्करों से बरामद किया गया 42 लाख रुपए कीमती 213 किलो गांजा

GrandNews
Last updated: 2022/04/16 at 9:10 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

कोंडागांव । कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से एवं एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन मे गांजा तस्करों के विरूद्व लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के आदेश से जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल का भी गठन किया गया है, जिनके द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु नेशनल हाईवे में विशेष निगरानी की जा रही है। जिससे कुछ समय से लगातार गांजा तस्करो पर कार्यवाही की जा रही है एवं तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 

इसी कड़ी में दिनांक 14.04.22 को कोंडागांव पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि ओडिशा के गांजा तस्कर सुकमा, जगदलपुर की ओर से पिकप वाहन में गांजा तस्करी करते हुए रायपुर की ओर जाने वाले हैं, सूचना के आधार पर कोंडागांव नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा नेशनल हाईवे मे मर्दापाल तिराहा के पास नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रहे सफेद रंग के छोटा हाथी पिकप को रोकने का प्रयास किया गया जो रुका नहीं और तेजी से आगे की ओर बढ़ गया, जिसे नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा मोटरसाइकिल से दौड़ाकर पकड़ा गया।

- Advertisement -
Ad image

संदिग्ध पिकप वाहन UP 15 DT 8327 को रोककर चेक करने पर उक्त वाहन मे गांजा तस्करी के लिए पृथक से चेंबर बना हुआ था। चेंबर को चेक करने पर उसमें भूरे रंग के 36 पैकेट रखा हुआ था जिसमे 213 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 42 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी 01. कमल बख्शी पिता स्व0 कालीबदो बख्शी एवं 02. मैपाली रामचन्दर पिता मैपाली पदलाम को गिरफ्तार कर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 141/2022 धाराः- 20(ख)(ii)(ग) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दिनांक 15.04.22 को गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. कमल बख्शी पिता स्व0 कालीबदो बख्शी, उम्र 26 वर्ष, जाति बंगाली, निवासी ग्राम पाराबेड़ा, थाना जयपुर जिला जयपुर ( उड़ीसा )

02. मैपाली रामचन्दर पिता मैपाली पदलाम,उम्र 24 वर्ष, जाति गोंड़, निवासी जप्पारु जोलापुट, विसाखापटनम, आन्ध्रप्रदेश।

- Advertisement -

सम्पूर्ण कर्रवाई मे एसडीओपी कोंडागांव निमीतेश सिंह के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक अर्चना धुरंधर, उप निरीक्षक रवि पांडेय, सहायक उप निरीक्षक दिनेश पटेल, पीतांबर कठार, प्रधान आरक्षक ऋतुराज सिंह, आरक्षक संतोष कोडोपी एवं रविन्द्र पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh News : आईएएस कॉन्क्लेव में मची करमा नृत्य की धूम, हाय रे सरगुजा नाचे की धुन पर जमकर थिरके सरगुजा संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर
Next Article श्री हनुमान जन्मउत्सव के उपलक्ष्य पर बस्तर पुलिस द्वारा कोतवाली परिसर में भंडारे का किया गया आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 BREAKING NEWS : सीएम के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी ! मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील
Breaking News मध्य प्रदेश June 27, 2025
Sugamya Bharat App : सुगम्य भारत ऐप हुआ और अधिक स्मार्ट, दिव्यांगजनों व बुज़ुर्गों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी
देश June 27, 2025
CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?